Chandra Grahan me kya karen: चंद्र ग्रहण पर इस बार अनुराधा नक्षत्र, यहां जानें क्या करें और क्या नहीं

Lunar Eclipse dos and don'ts in Hindi: धार्मिक पहलू के अनुसार, चंद्र ग्रहण पर कुछ उपाय करना बेहद लाभदायक साबित होता है। लेकिन कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिन्हें चंद्र ग्रहण के दौरान वर्जित माना गया है।

Chandra Grahan dos and don'ts in Hindi
चंद्र ग्रहण 2021 पर क्या करें और क्या नहीं 
मुख्य बातें
  • चंद्र ग्रहण पर कुछ कार्य करना वर्जित माना गया है, लेकिन कुछ उपाय बेहद लाभदायक साबित होते हैं।
  • चंद्र ग्रहण से पहले अवश्य कर लें स्नान, चंद्र ग्रहण काल में भगवान की पूजा-अर्चना करना रहेगा शुभ।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान ना करें कोई भी शुभ कार्य, बंद कर दें अपने घर के मंदिर के कपाट।

Chandra Grahan May 2021 in Hindi: हिंदू पंचांग के गणना के अनुसार, इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा पर लगने जा रहा है। माना जा रहा है कि वैशाख पूर्णिमा की वजह से यह दिन बेहद शुभ है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा जिसके वजह से लोगों को कुछ नियमों पर अवश्य ध्यान देना चाहिए।

जानकार यह बता रहे हैं कि इस बार चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा मगर कुछ ही प्रांतों ‌में‌ थोड़े समय के लिए दिखेगा।‌ ज्योतिषियों का मानना है कि इस बार चंद्र ग्रहण उपच्छाया रूप में लगेगा। सनातन धर्म के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ कार्य वर्जित माने गए हैं। 

यहां जानें, इस बार चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं करें।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें? (Chandra Grahan par Kya kare)
चंद्र ग्रहण से पहले स्नान आदि अवश्य कर लें। चंद्र ग्रहण के समय अपने इष्ट देव या किसी भी भगवान की पूजा-अर्चना आप कर सकते हैं। चंद्र ग्रहण काल में घर में शांति बना‌कर रखना‌ लाभदायक होता है। चंद्र ग्रहण में दान करना बहुत फायदेमंद माना जाता है।

ज्योतिषी बताते हैं कि चंद्र ग्रहण के बाद घर को साफ करके गंगाजल का छिड़काव करना शुभ होता है। चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी खाने-पीने की चीज पर तुलसी का पत्ता अवश्य रख दें। चंद्र ग्रहण काल में गर्भवती महिलाएं अपने पास नारियल का गोला अवश्य रखें।

चंद्र ग्रहण काल‌ में क्या ना करें? (chandra grahan par kya karen kya na karen)
चंद्र ग्रहण के दौरान शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है,‌ इस काल में भगवान की मूर्ति को ना छुएं और किसी मंदिर के दर्शन करने ना जाएं।‌ हो सके तो अपने घर के मंदिर के कपाट को बंद कर दें।

चंद्र ग्रहण काल‌ में भोजन ना पकाना चाहिए और‌ ना ही खाना चाहिए। इस‌ दौरान घर में कलह ना करें और‌ ना ही शारीरिक संबंध बनाएं। गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर