Trimbakeshwar Jyotirlinga Darshan And Aarti Timing: त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के नासिक के पास स्थित है। ये ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग में से एक है। इस मंदिर की महिमा अद्भुत है। इस मंदिर के दर्शन करने के सावन के महीने में भक्तों का तांता लगा रहता है। त्र्यम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से जातक की कुंडली से कालसर्प के दोष से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही इस मंदिर के दर्शन करने से और शिव जी की पूजा करने से पितृदोष से भी मु्क्ति मिलती है। त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग में तीन शिवलिंगों की पूजा की जाती है। इन तीनों शिवलिंग को ब्रह्मा, विष्णु और शिव के नाम से पुकारा जाता है। आइए जानते हैं इस मंदिर के दर्शन और आरती के समय के बारे में।
Trimbakeshwar Jyotirlinga Darshan Time (त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन टाइम)
त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग भक्तों के दर्शन के लिए सुबह 5:30 बजे खुलता है और रात 9:00 बजे बंद हो जाता है। इस मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक होता है। इस मंदिर में रुद्राभिषेक समय सुबह 7:00 बजे से 8:30 बजे तक होता है। इस रुद्राभिषेक के दर्शन के लिए 5 मीटर की दूरी से ही दर्शन की अनुमति होती है।Trimbakeshwar Jyotirlinga Aarti Time (त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग आरती समय)
- मंगल आरती - प्रातः 5: 30 से 6: 00 तक
- अभिषेक- प्रातः 6: 00 बजे से दोपहर 12: 00 बजे तक
- मध्यान्ह आरती- 1: 00 बजे दोपहर से 1: 30 बजे तक
- संध्या आरती- 7: 00 बजे से रात्रि 9: 00 बजे तक
- शिव जी स्वर्ण मुकुट दर्शन- 4: 30 बजे से 5: 00 बजे के बीच
