अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: आज है शीतला सप्तमी, इन 4 राशियों के लोगों की पलटने वाली है किस्मत, जान लें राशि अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 10 March 2026 (मंगलवार): आज मंगलवार का दिन है, हिंदू पंचांग के अनुसार आज शीतला सप्तमी है। आज के दिन हनुमान जी की पूजा आराधना करने का भी दिन होता है। राशिफल अनुसार यहां पढ़ें आज का दिन किस राशि जातक के लिए खास रहने वाला है, प्यार, सेहत तो व्यापार कैसा रहेगा।

Image

मंगलवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 10 March 2026 (मंगलवार): आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु मिथुन, केतु सिंह, मंगल, सूर्य, बुध कुम्भ व शुक्र तथा शनि एक साथ मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। सूर्योदय के समय अनुराधा का चतुर्थ चरण है। मंगलवार है। आज हनुमान जी की उपासना करें। बहुत कठिन उपाय की कोई आवश्यकता नहीं है। हनुमान चालीसा व संकट मोचन हनुमानाष्टक ही पर्याप्त है। भक्ति श्रद्धा मांगती है। प्रेम समर्पण मांगता है। प्रेम, गीत व नृत्य वैष्णव उपासना के चरण हैं।

सपरिवार भगवान श्री कृष्ण नाम संकीर्तन संगीतात्मक करें। भगवान के प्रेम में डूबकर गाना अनुराग व राग वह सीढ़ी है जो भक्ति मार्ग को सरल व प्रभावी बनाती है। यह सरल है। सहज है। निर्मल है। कृष्ण पूर्ण ब्रह्म हैं। वह इहलोक व परलोक के साथी हैं। कृष्ण साकार स्वरूप में मन को आकर्षित करते हैं। उनके सुंदर स्वरूप को मन में बसाते हुए भक्ति रस में गोविंद नाम संकीर्तन करें।

1. मेष

चन्द्रमा अष्टम गोचर में है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर परेशान मत हों। आपकी परेशानी दूर होगी। चन्द्रमा अष्टम है। स्वास्थ्य सुख में सफल रहेंगे। न्यू बिजनेस डील लाभ देगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। छात्र शिक्षा व करियर में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा।

आज का उपाय — श्री गणेश जी की उपासना करें। सप्त अन्न का दान आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग — लाल व सफेद।

भाग्य प्रतिशत — 65%

2. वृष

सप्तम चन्द्रमा व द्वितीय गुरु अनुकूल हैं। जॉब में प्रोमोशन की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचें। प्रेम जीवन को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय — भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग — नीला व आसमानी।

भाग्य प्रतिशत — 65%

3. मिथुन

आज का दिन बिजनेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। चन्द्रमा षष्ठम व गुरु इसी राशि में है। जॉब में सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा क्रोध व असत्य से बचें।

आज का उपाय — श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। उड़द व तिल का दान करें।

शुभ रंग — आसमानी व नीला।

भाग्य प्रतिशत — 60%

4. कर्क

पंचम चन्द्रमा व व्यय भाव के गुरु अनुकूल हैं। गृह निर्माण में हर संभव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। करियर में आपके लिए खुशखबरी रहेगी, लेकिन टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

आज का उपाय — भगवान शंकर जी की उपासना करते रहें। गुड़ दान करें।

शुभ रंग — सफेद व नारंगी।

भाग्य प्रतिशत — 65%

5. सिंह

पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। राशि स्वामी सूर्य सप्तम हैं। व्यावसायिक डील फाइनल होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त रहेंगे। लीवर के पेशेंट सावधानी बरतें।

आज का उपाय — अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें।

शुभ रंग — नारंगी व पीला।

भाग्य प्रतिशत — 60%

6. कन्या

जॉब में प्रोग्रेस है। छात्र नई सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। राशि स्वामी बुध, शुक्र का मित्र व वाणी का कारक ग्रह है। आप जिससे भी बात करते हैं, उसे आकर्षित कर लेते हैं। रुके धन की प्राप्ति से मन खुश हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख अति उत्तम रहेगा। योग करें।

आज का उपाय — श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग — नीला व आसमानी।

भाग्य प्रतिशत — 55%

7. तुला

जॉब व व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहें। धन प्राप्ति का दिवस है। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ऑफिस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय — तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी है।

शुभ रंग — नीला व हरा।

भाग्य प्रतिशत — 65%

8. वृश्चिक

जॉब व व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं दूर होंगी। कोई नई बिजनेस डील किसी तुला या कर्क राशि के मित्र की सहायता से सफलता देगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे, लेकिन बीपी के मरीज सावधान रहें।

आज का उपाय — सुंदरकांड का पाठ करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग — सफेद व पीला।

भाग्य प्रतिशत — 60%

9. धनु

धन का व्यय होगा। न्यू बिजनेस डील से बचें। मानसिक असंतुलन को लेकर परेशान रहेंगे, फिर भी बिजनेस ठीक रहेगा। किसी अनचाहे व्यय से समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का उपाय — सुंदरकांड का पाठ करें। इस कार्य को करने से कष्टों से मुक्ति मिलेगी। ऊनी वस्त्रों का दान भी करें।

शुभ रंग — नारंगी व हरा।

भाग्य प्रतिशत — 65%

10. मकर

जॉब में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। जो भी विचार मन या अंतरात्मा की आवाज करने से मना करे, वह कार्य मत करें। लव लाइफ कष्ट दे सकती है। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

आज का उपाय — हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। विष्णु जी को तुलसी अर्पित करें। शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।

शुभ रंग — आसमानी व हरा।

भाग्य प्रतिशत — 75%

11. कुम्भ

बिजनेस व जॉब में सफलता मिलेगी। न्यू बिजनेस सफल रहेगा। जॉब से खुश रहेंगे। सिंह राशि के उच्च अधिकारियों की सहायता सफलता देगी। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। स्वास्थ्य बहुत बेहतर रहेगा।

आज का उपाय — सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग — नीला व हरा।

भाग्य प्रतिशत — 75%

12. मीन

आईटी व मीडिया जॉब से जुड़े लोग सफल रहेंगे। बिजनेस लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। पारिवारिक विवाद को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ में खूबसूरत डिनर पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

आज का उपाय — उड़द व तिल का दान करें। भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।

शुभ रंग — नारंगी व सफेद।

भाग्य प्रतिशत — 65%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article