अध्यात्म

Swami Vivekananda Janayti Wishes: स्वामी विवेकानंद जी का जीवन परिचय और उनके प्रसिद्ध अध्यात्मिक कोट्स

Swami Vivekananda Jayanti Wishes Quotes: हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई जाती है। इनका जन्म 12 जनवरी 1863 में कोलकाता में हुआ था। स्वामी विवेकानंद द्वारा कही गई बातें आज भी सभी युवाओं को आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करते हैं।

Image

Swami Vivekananda Quotes

Swami Vivekananda Jayanti Wishes (स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय): हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर पूरा देश नेशनल यूथ डे (National Youth Day 2024) मनाता है। स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 में कोलकाता में हुआ था (Swami Vivekananda Birth Date)। इनका बचपन का नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था (Swami Vivekananda Real Name)। उन्हें अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस से स्वामी विवेकानंद नाम मिला था (Swami Vivekananda Guru)। उनके दार्शनिक विचार और कथन आज भी सभी युवाओं को आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करते हैं। स्वामी विवेकानंद जी एक समाज सुधारक थे। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की भी स्थापना की। साल 1893 में स्‍वामी विवेकानंद ने शिकागो (अमेरिका) में आयोजित विश्व धर्म सम्मलेन में सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया और विश्व भर में वेदांत दर्शन का प्रसार किया। स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार कभी हार न मानकर हमेशा आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देते हैं। जानिए स्वामी विवेकानंद के विचार इन हिंदी।

'स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि जिस पल मुझे यह ज्ञात हो गया कि हर मानव के हृदय में भगवान हैं तभी से मैं अपने सामने आने वाले हर व्यक्ति में ईश्वर की छवि देखने लगा हूं और उसी पल मैं हर बंधन से छूट गया।' स्वामी विवेकानंद ने ऐसी ही कई प्रेरणादायक बातें कही हैं। आगे देखिए स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार।

Swami Vivekananda Spiritual And Motivational Quotes In Hindi (स्वामी विवेकानंद जी के विचार)

-वेदान्त कोई पाप नहीं जानता, वो केवल त्रुटी जानता हैं। और वेदान्त कहता है कि सबसे बड़ी त्रुटी यह कहना है कि तुम कमजोर हो, तुम पापी हो, एक तुच्छ प्राणी हो, और तुम्हारे पास कोई शक्ति नहीं है और तुम ये-वो नहीं कर सकते।

-किसी की निंदा ना करें। अगर आप मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, तो ज़रुर बढाएं। अगर नहीं बढ़ा सकते, तो अपने हाथ जोड़िये, अपने भाइयों को आशीर्वाद दीजिये, और उन्हें उनके मार्ग पे जाने दीजिये।

-हम भगवान को खोजने कहां जा सकते हैं अगर उनको अपने दिल और हर एक जीवित प्राणी में नहीं देख सकते।

-मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे धर्म से हूं, जिसने दुनिया को सहनशीलता और सार्वभौमिक स्वीकृति का पाठ पढ़ाया है। हम सिर्फ सार्वभौमिक सहनशीलता में ही विश्वास नहीं रखते, बल्कि हम विश्व के सभी धर्मों को सत्य के रूप में स्वीकार करते हैं।

Swami Vivekananda Teachings In Hindi (स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणादायक बातें)

-पवित्रता, धैर्य और दृढ़ता ये तीनों सफलता के लिए आवश्यक है लेकिन इन सबसे ऊपर प्यार है।

-मस्तिष्क की शक्तियां सूर्य की किरणों के समान हैं। जब वो केन्द्रित होती हैं, चमक उठती हैं।

-यह देश धर्म, दर्शन और प्रेम की जन्मभूमि है। ये सब चीजें अभी भी भारत में विद्यमान है। मुझे इस दुनिया की जो जानकारी है, उसके बल पर दृढतापूर्वक कह सकता हूं कि इन बातों में भारत अन्य देशों की अपेक्षा अब भी श्रेष्ठ है।

-वह नास्तिक है, जो अपने आप में विश्वास नहीं रखता।

-जितना हम दूसरों के साथ अच्छा करते हैं उतना ही हमारा हृदय पवित्र हो जाता है और भगवान उसमें बसता है|

Swami Vivekananda Speech In Hindi (स्वामी विवेकानंद जी के अनमोल विचार)

-कभी मत सोचिये कि आत्मा के लिए कुछ असंभव है, ऐसा सोचना सबसे बड़ा विधर्म है, अगर कोई पाप है, तो वो यही है, ये कहना कि तुम निर्बल हो या अन्य निर्बल हैं।

-जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो, ठीक उसी समय पर उसे करना ही चाहिये, नहीं तो लोगो का विश्वास उठ जाता है।

-जब तक आप खुद पे विश्वास नहीं करते तब तक आप भागवान पे विश्वास नहीं कर सकते।

-उस व्यक्ति ने अमरत्त्व प्राप्त कर लिया है, जो किसी सांसारिक वस्तु से व्याकुल नहीं होता।

-हम जो बोते हैं वो काटते हैं। हम स्वयं अपने भाग्य के निर्माता हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article