अध्यात्म

Surya Grahan 2025: आज सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण लग रहा है क्या, तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन

Surya Grahan Kab Hai 2025 (आज सूर्य ग्रहण है क्या): आज फाल्गुन अमावस्या है। इस अमावस्या का महत्व सूर्य ग्रहण जितना माना जाता है। लेकिन क्या आज सूर्य ग्रहण लग रहा है। चलिए इस बारे में बताते हैं।

Image

Surya Grahan Kab Hai 2025

Surya Grahan Kab Hai 2025 (आज सूर्य ग्रहण है क्या): चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगता है तो सूर्य ग्रहण अमावस्या पर लगता है। लेकिन ये जरूरी नहीं कि हर पूर्णिमा या अमावस्या पर कोई न कोई ग्रहण हो। ग्रहण विशेष परिस्थिति में ही लगता है। 27 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या है तो ऐसे में कई लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में हैं कि क्या इस अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लग रहा है। बता दें सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना जाता है और वहीं जब ये अमावस्या सोम, गुरुवार या शनिवार को पड़ती है तो ये सूर्य ग्रहण के बराबर फल देती है। 27 फरवरी 2025 की अमावस्या गुरुवार के दिन ही पड़ रही है। ऐसे में इस अमावस्या का महत्व कई गुना बढ़ गया है। लेकिन क्या इस अमावस्या पर सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। चलिए इस बारे में जानते हैं।

आज सूर्य ग्रहण है या नहीं (Kya Aaj Surya Grahan Hai)

आज सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है। साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को चैत्र अमावस्या के दिए लगेगा।

2025 का पहला सूर्य ग्रहण (2025 First Surya Grahan)

2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। जिसकी शुरुआत दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से होगी और समापन शाम 6 बजकर 14 मिनट पर होगा। ये ग्रहण मीन राशि और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। इस दिन मीन राशि में सूर्य और राहु के साथ-साथ शुक्र, बुध और चंद्रमा भी उपस्थित होंगे। बता दें ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article