अध्यात्म

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2023: मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 11, 2023, 09:05 PM IST

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2023 Date And Time: साल का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल में मेष राशि (Mesh Rashi) में लगने जा रहा है। जानिए ग्रहण का भारत पर क्या रहेगा प्रभाव और सूतक काल मान्य होगा या नहीं।

Image

साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं? जानें

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2023 Date And Time: साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023) अप्रैल में लगने जा रहा है। ये कंकणाकृति सूर्यग्रहण (Kankanakriti Surya Grahan) होगा। इस तरह के ग्रहण के समय सूर्य एक चमकती रिंग की तरह दिखाई देता है। ऐसा ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी इतनी होती है कि जिसमें चंद्रमा सूर्य के बीचो बीच आ जाता है तो ऐसे में सूर्य एक अंगूठी या कंगन की तरह दिखाई देता है इसे ही कंकणाकृति सूर्यग्रहण या वलयाकार सूर्यग्रहण (Annular Solar Eclipse) कहते है। हालांकि ये स्थिति बहुत कम समय के लिए होती है।

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण सूर्य देव की उच्च राशि मेष और केतु के अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है। इसलिए इस ग्रहण का गहन प्रभाव देखने को मिलेगा। ग्रहण के दिन शनि ग्रह भी अपनी स्वराशि कुंभ में रहकर सूर्य देव को पूर्ण तृतीय दृष्टि से देखेंगे। ऐसे में इस ग्रहण का गहरा प्रभाव सभी के जीवन पर पड़ेगा।

First Solar Eclipse 2023 Date And Time (सूर्य ग्रहण 2023)

सूर्य ग्रहण डेट20 अप्रैल 2023, गुरुवार
पंचांग तिथिवैशाख मास कृष्ण पक्ष अमावस्या
सूर्य ग्रहण प्रारंभ समयप्रातः काल 7:05 बजे
सूर्य ग्रहण समाप्त समयदोपहर 12:29 बजे
ग्रहण राशिमेष
ग्रहण नक्षत्रअश्विनी
दृश्यता का क्षेत्रकंबोडिया, चीन, अमेरिका, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, दक्षिण पेसिफिक सागर, तिमोर, न्यूजीलैंड

First Solar Eclipse In India 2023 (साल का पहला सूर्य ग्रहण)

20 अप्रैल 2023 को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। जिस वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

Surya Grahan 2023 Effects On Zodiac Signs (सूर्य ग्रहण से इन राशियों की खुलेगी किस्मत)

वृषभ राशि: सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर शुभ असर पड़ेगा। आपके जीवन की कई परेशानियों का अंत हो जाएगा। आप अपने दुश्मनों पर हावी रहेंगे। धन-धान्य में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि: आपके लिए भी सूर्य ग्रहण शुभ साबित होगी। आय बढ़ने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। अगर कोर्ट कचहरी के मामले में फंसे हैं तो आपको सफलता हासिल होगी। नौकरी में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे।

कन्या राशि: इस राशि के लोगों पर सूर्य ग्रहण का सकारात्मक असर पड़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इनकम बढ़ेगी। समाज में आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article