Surya Gochar 2026 : 25 मई 2026 को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर सूर्य देव वृषभ राशि में रहते हुए रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद खास माना जाता है। रोहिणी नक्षत्र चंद्रमा का प्रिय नक्षत्र माना जाता है और इसका संबंध सुख, वैभव, आकर्षण, धन और समृद्धि से जोड़ा जाता है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा की भी शुरुआत हो जाएगी। नौतपा के दौरान सूर्य का प्रभाव पृथ्वी पर सबसे ज्यादा माना जाता है। इस समय गर्मी तेज रहती है, लेकिन ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियों के लिए यह समय करियर, धन और मान-सम्मान में बढ़ोतरी कराने वाला भी साबित हो सकता है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश आर्थिक मामलों में बड़ा लाभ दे सकता है। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन रही है। बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है और नौकरी में भी अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल रह सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है। प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर लिया गया फैसला फायदा दे सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर आत्मविश्वास और करियर ग्रोथ बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। नौकरी में पद परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को नए संपर्कों से फायदा मिल सकता है। राजनीतिक और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी समय अच्छा माना जा रहा है। छात्रों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में मेहनत का लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और मानसिक तनाव पहले से कम हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है। सूर्य आपकी राशि के स्वामी ग्रह हैं, इसलिए इसका सकारात्मक असर करियर और प्रतिष्ठा पर दिखाई दे सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। बिजनेस में रुकी हुई योजनाएं दोबारा गति पकड़ सकती हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। अगर आप लंबे समय से किसी बड़े फैसले का इंतजार कर रहे थे, तो इस दौरान सफलता मिलने की संभावना बढ़ सकती है। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश भाग्य मजबूत करने वाला साबित हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी तीर्थ यात्रा का योग बन सकता है। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं और करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं। बिजनेस में भी विस्तार के संकेत हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा माना जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग मिलेगा और मानसिक रूप से राहत महसूस हो सकती है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय करियर और आर्थिक मामलों में प्रगति दिलाने वाला हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना बन सकती है। बिजनेस में नए अनुबंध लाभ देंगे। जो लोग पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, उन्हें अच्छा फायदा मिल सकता है। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। लंबे समय से चल रही परेशानियों में कमी आने के संकेत हैं। लव लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी और वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। निवेश के मामलों में भी समय अच्छा माना जा रहा है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर घरेलू सुख और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ दे सकता है। घर, वाहन या जमीन खरीदने का विचार आगे बढ़ सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। बिजनेस में नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। जो लोग लंबे समय से मानसिक तनाव महसूस कर रहे थे, उन्हें राहत मिल सकती है। छात्रों के लिए भी समय अच्छा रहेगा और मेहनत का परिणाम मिल सकता है।
नौतपा का क्या होता है महत्व (Kya Hota Hai Nautapa)
ज्योतिष और धर्म दोनों में नौतपा का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तभी नौतपा शुरू होता है। ये लगातार 9 दिनों का समय होता है, जब सूर्य की किरणें सबसे ज्यादा प्रभावशाली मानी जाती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दौरान सूर्य उपासना, जल दान, छाता दान और जरूरतमंदों की मदद करना बहुत शुभ माना जाता है। वहीं मौसम विज्ञान की नजर से भी नौतपा को मानसून से पहले की अहम अवधि माना जाता है।
नौतपा में क्या करना माना जाता है शुभ?
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार नौतपा में सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। आदित्य हृदय स्तोत्र, गायत्री मंत्र और सूर्य मंत्रों का जाप करना लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा इस दौरान शीतल जल, फल, छाता और जरूरतमंदों को अन्न दान करने का भी विशेष महत्व बताया गया है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
