Surya Grahan 2026 Date and Time: श्रावण अमावस्या (हरियाली अमावस्या) के पावन दिन यानी आज 12 अगस्त को साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। द्रिक पंचांग की मानें तो भारतीय समय के अनुसार, आज 12 अगस्त को रात में 9 बजकर 4 मिनट से सूर्य ग्रहण का आरंभ होगा, जो 4 घंटे 24 मिनट के बाद मध्य रात्रि में 1 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा। इस बीच सूर्य ग्रहण का मध्य समय रात 11 बजकर 16 मिनट पर होगा, जबकि मोक्ष काल मध्य रात्रि 1 बजकर 27 मिनट पर है।
आज सूर्य ग्रहण का सूतक कब तक है
आज सूर्य ग्रहण लग रहा है। ऐसे में लोगों के मन में इससे जुड़े कई सवाल होना स्वाभाविक है। जैसे कि क्या ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसका सूतक काल कब से शुरू होगा, क्या इस समय सूतक काल चल रहा है, क्या ग्रहण वाले दिन नाश्ता या भोजन कर सकते हैं, सूतक काल के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं आदि। अगर आपके मन में भी सूर्य ग्रहण से जुड़े ये सवाल हैं तो यहां आपको इन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।
क्या सूर्य ग्रहण का सूतक लग गया है
द्रिक पंचांग की मानें तो आज 12 अगस्त 2026 को रात में जो सूर्य ग्रहण लग रहा है, वो भारत में किसी एक जगह पर भी दिखाई नहीं देगा। शास्त्रों में बताया गया है कि जिस जगह पर सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देता है, वहां पर सूतक काल मान्य नहीं होता है। ऐसे में आज भारत में सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा, इसी वजह से दिनभर सूतक का प्रभाव किसी भी व्यक्ति के जीवन पर नहीं पड़ेगा।
आज नाश्ता कर सकते हैं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के समय और उसके सूतक काल के दौरान नाश्ता करना वर्जित है। इस समय न तो सूर्य ग्रहण चल रहा है और न ही इसका सूतक काल मान्य है, ऐसे में नाश्ता किया जा सकता है।
आज सूर्य ग्रहण पर खाना कब न खाएं
आज रात 9 बजकर 4 मिनट से लेकर मध्य रात्रि 1 बजकर 27 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा। ऐसे में दौरान ही केवल खाना खाने से बचना होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान भोजन करने से बचना चाहिए। आयुर्वेदिक मान्यताओं में भी ग्रहण के समय भोजन न करने की सलाह दी जाती है, अन्यथा पेट खराब हो सकता है।
ग्रहण के समय पानी पी सकते हैं क्या
पौराणिक शास्त्रों में ग्रहण के दौरान पानी पीना वर्जित माना गया है। हालांकि, वैज्ञानिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण के दौरान पानी पीने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है।
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं
आज 12 अगस्त को लगने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा, लेकिन ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियों को अपनाना ही अच्छा रहेगा। इस दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डालें, जिससे वो दूषित न हों। सोने से बचें। जितना हो सके, उतना मंत्र जाप करें। ग्रहण के बाद घर को गंगाजल से शुद्ध करें। साथ ही स्नान करें और गरीबों को दान दें।
