अध्यात्म

Sita Ji Ke Aarti Hindi Lyrics: आरती श्रीजनक-दुलारी की। सीताजी रघुबर-प्यारी की,यहां पढ़ें सीता माता आरती लिरिक्स

Sita Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi (साती जी की आरती): माता सीता को जानकी मां भी कहा जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, जिस घर में देवी जानकी की विशेष पूजा होती है, वहां धन की कभी कमी नहीं होती। आइए जानते हैं सीता माता आरती लिरिक्स हिंदी में।

Image

Sita Aarti

Sita Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi (साती जी की आरती): माता सीता को जानकी के नाम से भी जाना जाता है। राम जी की पूजा बिना मां सीता के अधूरी रहती है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन राम जी के साथ- साथ माता सीता जी की पूजा करना भी शुभ फलदायी माना जाता है। इस दिन माता सीता की पूजा करने से उत्तम फल की प्राप्ति होगी। जो भी साधक इस दिन अपने घर में माता सीता की आरती का पाठ करेंगे तो उनकी सारी मनोकामना की पूर्ति होगी। मां जानकी पूजा से माता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। यहां देखें माता जानकी आरती लिरिक्स हिंदी में ।

Sita Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi (साती जी की आरती)

आरती श्रीजनक-दुलारी की। सीताजी रघुबर-प्यारी की।।

जगत-जननि जगकी विस्तारिणि, नित्य सत्य साकेत विहारिणि।

परम दयामयि दीनोद्धारिणि, मैया भक्तन-हितकारी की।।

आरती श्रीजनक-दुलारी की।

सतीशिरोमणि पति-हित-कारिणि, पति-सेवा-हित-वन-वन-चारिणि।

पति-हित पति-वियोग-स्वीकारिणि, त्याग-धर्म-मूरति-धारी की।।

आरती श्रीजनक-दुलारी की।।

विमल-कीर्ति सब लोकन छाई, नाम लेत पावन मति आई।

सुमिरत कटत कष्ट दुखदायी, शरणागत-जन-भय-हारी की।।

आरती श्रीजनक-दुलारी की। सीताजी रघुबर-प्यारी की।।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article