Shukrawar Upay: शास्त्रों में देवी लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। कहा जाता है कि देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन पूरी श्रद्धा के साथ उनकी पूजा करनी चाहिए। इससे आपको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। शुक्रवार का दिन भी शुक्र ग्रह को समर्पित है। शुक्र ग्रह को धन और प्रेम का कारक भी माना जाता है। इस दिन कुछ कार्य करने से न केवल देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, बल्कि शुक्र ग्रह भी मजबूत होता है। आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन किन उपायों को करना चाहिए।
शुक्रवार के उपाय
- शुक्रवार को घर में तिजोरी स्थापित करें।घर के उत्तरी हिस्से में जो कि कुबेर का स्थान है,वहां तिजोरी बनवाइये उसमें चांदी के सिक्के,अन्य ज्वेलरी तथा रुपए रखिये। तिजोरी में बीसा यंत्र व श्री यंत्र भी रख सकते हैं।
- माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर में दक्षिणवर्ती शंख रखें।शंख खाली मत हो। तांबे के पात्र में शंख में जल व चावल भरकर रखें।
- शुक्रवार को श्री यंत्र खरीदकर उसे रखें। इससे धन का आगमन होता है। श्री यंत्र से धन का व्यय कभी रोग व अन्य दैविक आपदाओं पर नहीं होता है। यही श्री यंत्र की मुख्य विशेषता है। यदि हम जो धन प्राप्त कर रहे हैं वह रोग पर न व्यय हो बल्कि उसका हम उपभोग व कुछ अंश दान कर सकें तो धन की वही सदगति है।
- शुक्रवार के दिन घर की अच्छे से सफाई करें। साफ जगह पर माता लक्ष्मी का वास होता है।
- कुबेर यंत्र का भी सम्बंन्ध शुक्र से है। शुक्रवार को यह यंत्र पूजा गृह में स्थापित करें।
- इस दिन छोटे पात्र में जल रखकर उसमें थोड़ा नमक डाल दें व उसको ड्राईग रूम में रखें।
- शुक्रवार को घर के किचन में कोई एक सदस्य लकड़ी के आसन पर बैठकर भोजन करे इससे धन में बरक्कत आती है।
- घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।
- शुक्रवार को चावल व शक्कर का दान करने से धन का संतुलन बेहतर होगा।
- शुक्रवार को घर से निकलते समय बायीं तरफ शमी व दाहिने तरफ अपराजिता का पेड़ लगाएं।
- शुक्र सुगन्ध से मजबूत होता है।घर में दीप व सुगन्धित धूप बत्ती जलती रहे।इत्र की महक घर में बनी रहे।
