अध्यात्म

Shukra Gochar 2023: शुक्र ने अपनी स्वराशि तुला में किया प्रवेश, इन राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत

Shukra Gochar 2023: धन और वैभव के कारक ग्रह शुक्र ने 30 नवंबर को अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश कर लिया है। जानिए शुक्र का ये गोचर किन राशियों के लिए लकी साबित होगा।

Image

Shukra Gochar 2023

Shukra Gochar 2023: शुक्र देव ने 30 नवंबर से अपने स्वामित्व वाली तुला राशि में गोचर शुरू कर दिया है। इस राशि में शुक्र का गोचर जातकों के जीवन में संतुलन लेकर आता है। ज्योतिष अनुसार इस गोचर के परिणामस्वरूप रिश्तों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इसके अलावा आपके अगर किसी रिश्ते में परेशानियां चल रही होंगी वो भी इस समय दूर हो जाएगी। अविवाहित जातकों के लिए ये गोचर बेहद शानदार रहने वाला है। अब जानिए शुक्र के गोचर का किन राशियों पर शुभ प्रभाव प़ड़ रहा है।

मेष राशि

शुक्र का गोचर मेष राशि वालों के वैवाहिक जीवन के लिए अनुकूल रहेगा। जो लोग लंबे समय से लव रिलेशन में हैं उनकी अपनी पार्टनर के साथ शादी को लेकर बात पक्की हो सकती है। साझेदारी के कार्य में इस दौरान अच्छा लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर लकी साबित होगा। आपके घर में खुशियां आाएंगी। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। घर खरीदने के भी योग बनेंगे। घर का माहौल खुशहाल रहेगा।

कन्या राशि

शुक्र कन्या राशि वालों के बैंक-बैलेंस में वृद्धि का कारक बनेगा। इस समय आप जमकर पैसा कमाएंगे। परिवार वालों का भी हर काम में साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार हैं। नौकरी बदलने के लिए भी ये समय उचित रहेगा।

तुला राशि

शुक्र के गोचर के परिणामस्वरूप तुला जातक धनवान बन जाएंगे। धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहेगी। कई माध्यमों से पैसा कमाते नजर आएंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article