Krishna Janmashtami Puja Samagri List 2025: जन्माष्टमी पूजा सामग्री लिस्ट, देखें भगवान कृष्ण की पूजा में क्या-क्या सामान लगता है?

Krishna Janmashtami Puja Samagri List, Bhog Prasad (लड्डू गोपाल पूजा की सम्पूर्ण सामग्री की लिस्ट): हमारे श्री लड्डू गोपाल की पूजा में कपूर, नारियल, सुपारी से लेकर कान्हा जी के श्रृंगार का सामान तक खरीदना होता है। यहां से आप पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट और कृष्ण जी के श्रृंगार सामग्री की लिस्ट देख सकते हैं।

Krishna Janmashtami Puja Samagri List, Bhog Prasad (लड्डू गोपाल पूजा की सम्पूर्ण सामग्री की लिस्ट): शास्त्रों में बताया गया है कि भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इस साल ये खास दिन आज यानी शनिवार, 16 अगस्त 2025 की है। 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी मनाया जा रहा है और इसकी पूजा की तैयारियां भी हो चुकी हैं। चूंकि जन्माष्टमी की पूजा रात में होती है तो आज रात तक लोगों का शॉपिंग भी चलती रहेगी। अगर आप भी बाल गोपाल की पूजा करते हैं और सामान की लिस्ट बना रहे हैं तो यहां से आपको जन्माष्टमी की पूजा सामग्री लिस्ट देखकर फटाफट नोट कर लेनी चाहिए। साथ ही यहां लड्डू गोपाल के श्रृंगार के सामान की भी पूरी लिस्ट दी गई है।

जन्माष्टमी पूजन सामग्री लिस्ट (Janmashtami Puja Samagri List In Hindi) -

  • पूजा की थाली
  • दीपक
  • घी
  • रूई की बाती
  • धूप
  • अगरबत्ती
  • कपूर
  • अक्षत
  • कुमकुम
  • तुलसी पत्र
  • पान
  • सुपारी
  • इलायची
  • नारियल
  • कलश
  • आम का पत्ता
  • नारियल
  • मौली
  • शंख

End of Feed