अध्यात्म

Shani Vakri 2024: जून के महीने में शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Shani Vakri 2024: हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। ये सब लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। जून के महीने में शनि वक्री चाल चलेंगे। आइए जानते हैं किन राशि वालों को सावधान रहना होगा।

Image

Shani Vakri 2024

Shani Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह के चाल बदलने और ग्रह गोचर का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। ग्रहों के चाल बदलने का असर सार राशियों पर पड़ता है। शास्त्रों में शनि देव को न्याय का दाता माना जाता है। ये व्यक्ति को कर्म के आधार पर फल देते हैं। इनको सारे ग्रहों में क्रर ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अंदर शनि की वक्री को अशुभ माना जाता है। जब शनि वक्री अवस्था में पहुंचते हैं तब कुछ राशि के जातक को बहुत नुकसान होता है। इस साल 29 जून 2024 को शनि वक्री चाल चलेंगे। आइए जानते हैं इससे किस राशि वालों को नुकसान हो सकता है।

शनि वक्री से होगा इन राशि को नुकसान

मेष राशि

शनि वक्री से मेष राशि के जातक के लिए शुभ नहीं होगा। शनि आपके हर काम में बाधा डाल सकते हैं। इस समय में आपको बिजनेस में भी नुकसान हो सकता है। करियर में कई तरह की बाधा आ सकती है। इस समय आप वाद- विवाद में फंस सकते हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा।

वृषभ राशि

शनि की उल्टी चाल से वृषभ राशि को भार नुकसान हो सकता है। इस समय में आपको करियर में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपको तनाव देखने को मिल सकता है। बिजनेस की कोई डील रूक सकती है। शनि वक्री के दौरान आप यात्रा करने से बचें।

मकर राशि

शनि वक्री से मकर राशि को अशुभ परिणाम देखने को मिल सकता है।आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। किसी भी वाद- विवाद में ना पड़ें। परिवार में कलह की संभावना होगी। जीवनसाथी के साथ मन- मुटाव हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग शनि देव की वक्री अवस्था बहुत परेशान हो सकते हैं। आपको कारोबार में नुकसान होगा। धन की हानि भी हो सकती है। नौकरी पर भी खतरा हो सकता है। आपके हर काम में अड़चन आ सकती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article