अध्यात्म

इन तीन राशियों पर है शनि साढ़ेसाती, इनमें से दूसरी राशि पर चल रहा है सबसे कष्टदायी चरण

Shani Sade Sati: शनि साढ़ेसाती के तीन चरण होते हैं और हर चरण ढाई साल का होता है। जिनमें दूसरा चरण सबसे कष्टदायी माना जाता है। चलिए जानते हैं अभी किन राशियों पर शनि साढ़ेसाती का कौन सा चरण चल रहा है।

Image

Shani Sade Sati 2024

Shani Sade Sati: शनि साढ़ेसाती का नाम सुनते ही हर कोई डरने लगता है। क्योंकि ये शनि की ऐसी महादशा है जो व्यक्ति का जीवन बर्बाद कर देती है। लेकिन ये जरूरी नहीं है कि साढ़ेसाती हर किसी के लिए ही खराब हो। अगर किसी की कुंडली में शनि शुभ स्थान पर है तो ये दशा व्यक्ति को और भी ज्यादा तरक्की दिलाती है। लेकिन अगर शनि अशुभ स्थिति में विराजमान हैं तो साढ़ेसाती भयंकर कष्ट देती है। यहां हम आपको बताएंगे साल 2024 में किन राशियों पर शनि साढ़े साती चल रही है और किस राशि पर इसका कैसा प्रभाव है।

इस राशि पर है शनि साढ़े साती का पहला चरण

मीन राशि वालों पर शनि साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। ये चरण अमूमन कम कष्टदायी होता है। इसमें आर्थिक स्थिति थोड़ी खराब रहती है। स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। साढ़ेसाती के पहले चरण में हर शनिवार शनि चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए।

इस राशि पर है शनि साढ़ेसाती का दूसरा चरण

इस समय कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। ये चरण सबसे ज्यादा कष्टदायी होता है क्योंकि इस चरण में साढ़ेसाती अपनी चरम सीमा पर होती है। इसलिए दूसरे चरण में लोगों को शनिवार के दिन खूब दान करना चाहिए। जिससे इस महादशा से राहत मिल सके।

इस राशि पर है शनि साढ़ेसाती का तीसरा चरण

इस समय मकर राशि वालों पर साढ़ेसाती का तीसरा यानि आखिरी चरण चल रहा है। इस चरण में साढ़ेसाती उतरने लगती है। कहते हैं ये चरण कुछ न कुछ लाभ देकर जाता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article