Shab-e-Meraj 2026: शब-ए-मेराज की नमाज कैसे पढ़ें, क्या रहेगा शाम की नमाज का समय, जानें यहां

Shab-e-Meraj 2026: इस्लाम में शब-ए-मेराज को बेहद ही चमत्कारिक घटना माना जाता है। यह रजब माह की 27वीं रात होती है। इस रात को पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने अल्लाह का बिना किसी पर्दे के दीदार किया था। इसके साथ ही उन्होंने एक अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा की थी। साल 2026 में यह रात 16 जनवरी को है। इस रात को नमाज़ अदा की जाती है। आइए जानते हैं कि इस रात नमाज़ पढ़ने का क्या सलीका है।

Shab-e-Meraj 2026: शब-ए-मेराज बेहद ही पाक रात है। इस दिन इस्लाम के इतिहास में एक बेहद ही चमत्कारिक घटना घटी थी। यह रात रजब माह की 27वीं रात होती है। इस रात को नमाज़ अदा करना बेहद ही खास माना जाता है। इस रात की गई अल्लाह की इबादत और दुआ तुरंत कुबूल होती है। आइए जानते हैं कि शब-ए-मेराज पर नमाज कैसे पढ़ें और नमाज का समय क्या होगा?

शबे मेराज पर नमाज अदा करने का तरीका

शबे मेराज पर नमाज अदा करने का तरीका

शब-ए-मेराज क्या है और क्यों महत्वपूर्ण है?

शब-ए-मेराज वह मुबारक रात है, जिसमें अल्लाह तआला ने अपने आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को खास इज्जत और मकाम अता किया। इस रात नबी करीम को मस्जिद-ए-हरम (मक्का) से मस्जिद-ए-अक्सा और फिर आसमानों की सैर कराई गई। इस मुकद्दस सफर को मेराज कहा जाता है। शब-ए-मेराज की अहमियत इसलिए भी बहुत ज्यादा है, क्योंकि इसी रात मुसलमानों पर पांच वक्त की नमाज फर्ज की गई। यह रात अल्लाह और उसके बंदों के रिश्ते की अहमियत को खास तौर पर बताती है।

End of Feed