अध्यात्म

Shab-E-Barat 2024 Date: 2024 में कब है शब-ए-बारात? जानें सही डेट और इसकी खासियत

Shab-E-Barat 2024 Date (2024 में कब है शब-ए-बारात): इस्लाम धर्म में शब-ए-बारात का बहुत ही महत्व है। ऐसा माना जाता है कि शब-ए-बारात की रात अल्लाह के इबादत की रात होती है। आइए जानते हैं साल 2024 में कब है शब-ए-बारात। डेट और महत्व।

Image

Shab-E-Barat 2024

Shab-E-Barat 2024 Date (2024 में कब है शब-ए-बारात): शब-ए-बारात हर साल शाबान महीने की 15 तारीख को मनाया जाता है। यह शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है। शब का अर्थ है रात और बारात का अर्थ है बरी करना। इस रात मुस्लिम समुदाय के लोग पूरी रात नमाज़ पढ़ते हैं, कुरान पढ़ते हैं और अल्लाह से अपने पापों के लिए माफ़ी मांगते हैं। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग अपने लोगों के लिए दुआ भा मांगते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर आप इस रात सच्चे मन से दुआ करते हैं तो आपकी हर दुआ कुबूल होती है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, बारात की रात हर साल शाबान के महीने में आती है। शाबान इस्लामी कैलेंडर का आठवां महीना होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब है शब-ए-बारात। डेट और महत्व के बारे में।

Shab-E-Barat 2024 Date (2024 में कब है शब-ए-बारात)

मुस्लिम समुदाय के लोग शाबान महीने की 14 तारीख को सूर्यास्त के बाद शब-ए-बारात मनाते हैं। रजब के बाद शाबान इस्लामी कैलेंडर का आठवां महीना है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 12 फरवरी को शाबान महीने की शुरुआत होती है। शब-ए-बारात शाबान महीने की 14-15 तारीख की रात को मनाया जाता है, जो इस साल 25 फरवरी, रविवार को पड़ सकता है। इस साल शब-ए-बारात की तारीख में और देरी हो सकती है क्योंकि शब-ए-बारात की तारीख शाबान का चांद दिखने के बाद ही तय की जाएगी।

शब-ए-बारात का महत्व Shab-E-Barat 2024 Importance (शब-ए-बारात का महत्व )

शब-ए-बारात में शब का अर्थ है रात और बारात का अर्थ है बरी या मुक्ति। इसलिए शब-ए-बारात की रात लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं और अल्लाह उन्हें माफ कर देते हैं। इसलिए शब-ए-बारात की रात मुसलमान नमाज पढ़ते हैं, कुरान पढ़ते हैं, अल्लाह की इबादत करते हैं और दुआ आदि करते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article