सावन सोमवार और नाग पंचमी का अनूठा संयोग, तड़के 3 बजे हुई महाकाल की भस्म आरती; उमड़ा भक्तों का सैलाब

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के खास संयोग पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। रात ढाई बजे पट खुले और तड़के तीन बजे भस्म आरती हुई। शाम को बाबा महाकाल की सवारी निकलेगी।

Nag Chandreshwar Temple, नागचंद्रेश्वर मंदिर उज्जैन: सावन सोमवार और नाग पंचमी का पर्व एक ही दिन पड़ने से उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह से ही भक्तिमय माहौल नजर आया। बाबा महाकाल के दर्शन और भस्म आरती के लिए श्रद्धालु देर रात से ही मंदिर के बाहर कतार में लगने लगे। तड़के मंदिर के पट खोले गए और इसके बाद विधि-विधान से भस्म आरती संपन्न हुई।

Nag Chandreshwar Mahakal Temple, नागचंद्रेश्वर मंदिर उज्जैन

ढाई बजे खुले महाकाल मंदिर के पट

श्रावण मास के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष संयोग को देखते हुए महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ गई। रात करीब ढाई बजे मंदिर के पट खोले गए, जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती की तैयारियां शुरू हुईं। करीब 3 बजे भस्म आरती शुरू हुई और बड़ी संख्या में भक्तों ने इसके दर्शन किए।

End of Feed