अध्यात्म

Sawan Somwar Bhog 2024: सावन के सोमवार में शिव जी को लगाएं इन चीजों का भोग, यहां देखें पूरी लिस्ट

Sawan Somwar Bhog 2024 (शिव जी का भोग): सावन के महीने में पूरे विधि- विधान के साथ भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस महीने में सोमवार के दिन शिव जी विशेष पूजा की जाती है और भोग लगाया जाता है। यहां देखें शिव जी के प्रिय भोग की लिस्ट।

Image

Sawan Somwar Bhog

Sawan Somwar Bhog 2024 (शिव जी का भोग): आज यानि 22 जुलाई 2024 से सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो गई है। सावन के महीने में सच्चे मन से शिव जी की पूजा करने से साधक की सारी मुराद पूरी होती है। इस महीने में शिव भक्तों के द्वारा सावन के सोमवार का व्रत किया जाता है और शिव जी को तरह- तरह के भोग लगाएं जाते हैं। सावन के महीना शिव को प्रसन्न करने का सबसे शुभ महीना होता है। ये मास शिव जी को अत्यंत ही प्रिय है। आइए जानते हैं सावन के महीने में भगवान शिव को किन चीजों का भोग लगाएं।

Sawan Somwar Bhog 2024 (शिव जी का भोग)

मालपुआ

सावन के महीने में भगवान शिव को मालपुआ का भोग लगा सकते हैं। इस भोग को लगाने से शिव प्रसन्न होंगे और मनवांछित फल देंगे।

खीर का भोग

भगवान भोलेनाथ को आप खीर का भोग भी लगा सकते हैं। सावन मास में शिव जी को सोमवार के दिन खीर का भोग लगाने से चंद्र दोष से मुक्ति मिल जाती है।

मौसमी फल का भोग

सावन मास में शिव जी को मौसमी फल का भोग लगाना चाहिए। इस मौसम में अनार, आम जैसे मौसमी फल का भोग लगाएं। ऋतुफल का भोग लगाने से आर्थिक तंगी से छुटकारा पाया जा सकता है।

सफेद मिठाई का भोग

आप सावन के सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ को सफेद मिठाई का भोग लगा सकते हैं। मिठाई का भोग शिव जी को अति प्रिय है। इसका भोग लगाने से शिव और पार्वती की कृपा प्राप्त होती है।

शहद का भोग

सावन में महादेव को शहद का भोग लगाना चाहिए। इस समय में शिवलिंग पर भी शहद से अभिषेक कर सकते हैं। शिव जी को शहद का भोग लगाने से मानसिक परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

Jayanti Jha
जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए... और देखें

End of Article