Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर कच्चा या उबला, कैसा दूध चढ़ाएं? जानें अभिषेक से जुड़े नियम

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा करने का विशेष महत्व है, जिस दौरान कुछ खास नियमों का पालन करना होता है। चलिए जानें शिवलिंग के अभिषेक से जुड़े नियमों के बारे में। साथ ही आपको ये पता चलेगा कि शिवलिंग पर किस तरह का दूध अर्पित करना शुभ होता है।

Sawan Shivratri 2026: शिव भक्तों के लिए सावन शिवरात्रि का दिन बेहद खास होता है, जिसका व्रत हर साल श्रावण यानी सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है। इस बार 11 अगस्त 2026, वार मंगलवार को सावन शिवरात्रि है। जो लोग पूरे सावन व्रत नहीं रख पाते हैं, वो भी इस दिन उपवास रखते हैं। शिव जी के साकार (मूर्ति) और निराकार रूप (शिवलिंग) की पूजा करते हैं। मान्यता है कि सावन शिवरात्रि के दिन शिव उपासना करने से पूर्व जन्म के पाप भी नष्ट होते हैं। साथ ही शिव कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और विभिन्न इच्छाओं की पूर्ति होती है। यदि आप भी सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग का अभिषेक करने वाले हैं तो सबसे पहले इससे जुड़े नियम जान लें।

शिवलिंग पर सबसे पहले क्या चढ़ाना चाहिए, शिवलिंग अभिषेक नियम

शिवलिंग पर सबसे पहले क्या चढ़ाएं?

शिवलिंग पर कैसा दूध चढ़ाएं? (shivling par kaisa dudh chadhana chahie)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन शिवरात्रि या किसी भी दिन शिवलिंग पर कभी भी उबला हुआ दूध नहीं चढ़ाना चाहिए। दूध को उबालने से उसके पौष्टिक तत्व और प्राकृतिक संरचना बदल जाती है, जिससे वो शुद्ध नहीं रहता है। इसलिए शिवलिंग पर उबले हुए दूध की जगह हमेशा ठंडा या सामान्य कच्चा दूध अर्पित करें।

End of Feed