चंद्र नक्षत्र गोचर से होगी सावन 2026 की शुरुआत, चमक उठेगा 4 राशियों का भाग्य, मिलेगी मानसिक शांति और समृद्धि

Chandra Gochar On Sawan Month First Day 2026: कुछ ही दिनों में सावन 2026 की शुरुआत हो जाएगी, जिसके पहले दिन चंद्र ग्रह का नक्षत्र गोचर होगा। आइए जानें चंद्र के इस नक्षत्र गोचर के समय और राशियों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में।

Chandra Gochar On Sawan Month First Day 2026: धार्मिक दृष्टि से सावन का प्रत्येक दिन खास होता है। हालांकि, इस बार सावन 2026 के पहले दिन का ज्योतिषीय महत्व भी है। इस दिन चंद्रमा का नक्षत्र गोचर हो रहा है, जिसे वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ ग्रह माना गया है। जिस भी दिन चंद्र ग्रह की स्थिति (राशि और नक्षत्र) में परिवर्तन होता है, तब से राशियों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव होना शुरू हो जाता है। ज्योतिष गणना का आकलन करें तो इस बार चंद्र ग्रह का सावन 2026 के पहले दिन नक्षत्र गोचर हो रहा है। ऐसे में मानव जीवन में परिवर्तन आना तय है।

सावन 2026 की तिथि, चंद्र गोचर का समय

सावन 2026 में कब से शुरू हैं?

सावन 2026 में कब से कब तक है?

हिन्दू पंचांग के मुताबिक, सावन यानी श्रावण मास की शुरुआत हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि के अगले दिन यानी कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस बार 30 जुलाई 2026 को प्रतिपदा तिथि है, जिसकी वजह से इसी तारीख से सावन 2026 की शुरुआत होगी। वहीं, समापन 28 अगस्त 2026 को होने वाला है।

End of Feed