अध्यात्म

Santan Saptami Puja Samagri 2024: संतान सप्तमी की पूजा में इन चीजों को करें शामिल, यहां देखें सामग्री की पूरी लिस्ट

Santan Saptami Puja Samagri 2024: सनातन धर्म में संतान सप्तमी के व्रत का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन की पूजा में बहुत सारे चीजें शामिल की जाती हैं। ऐसे में आइए जानें इस दिन पूजा में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। यहां देखें संतान सप्तमी की पूजा सामग्री की लिस्ट।

Image

Santan Saptami Puja Samagri

Santan Saptami Puja Samagri 2024: संतान सप्तमी का व्रत हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल संतान सप्तमी तिथि का व्रत 10 सितंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन का व्रत रखने से साधक को संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही संतान की तरक्की और लंबी उम्र के लिए ये व्रत बहुत ही खास होता है। संतान सप्तमी के दिन माता पार्वती और शिव जी की पूजा की जाती है। संतान सप्तमी के दिन पूजा के समय बहुत सारी चीजों की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में आइए जानते हैं संतान सप्तमी की पूजा में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। यहां देखें संतान सप्तमी की पूजा सामग्री।

Santan Saptami Puja Samagri (संतान सप्तमी पूजा सामग्री)

  • शिव परिवार की प्रतिमा
  • रौली
  • चंदन
  • अक्षत
  • मौली
  • कलश
  • केले का पत्ता
  • आम का पत्ता
  • फूल
  • फल
  • भोग के लिए पुए
  • कपूर
  • लौंग
  • सुहाग का सामान
  • चांदी
  • कंगना
  • रेशम का धाग

Santan Saptami Puja Vidhi (संतान सप्तमी पूजा विधि)

संतान सप्तमी के दिन सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र को धारण करें। उसके बाद भगवान शिव और माता गौरी का ध्यान करके पूजा संकल्प लें। इस दिन पूजा के लिए पूड़ी खीर तैयार कर लें और पूजा में चढ़ाने के लिए 7 गुड़ की पूड़ी भी बना लें। इस माता पार्वती और शिव जी को कलावा चढ़ाएं और संतान की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करें। इस दिन केले के पत्ते में 7 पूड़ियां बांधकर भगवान शिव को अर्पित करें। इस दिन व्रती को हाथों में संतान सप्तमी की चूड़ियां पहनती हैं। संतान सप्तमी की कथा का पाठ करें और भोग अर्पित करें। इस दिन का व्रत सात पूड़ियां खाकर ही खोलें।

Santan Saptami Puja Time 2024 (संतान सप्तमी पूजा का शुभ मुहूर्त 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार संतान सप्तमी का व्रत 10 सिंतबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 31 मिनट से लेकर 5 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में स्नान करें और अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 52 मिनट से लेकर 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना बहुत ही शुभ रहेगा। इस मुहूर्त में आप संतान सप्तमी की पूजा कर सकते हैं।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article