तकदीर बदल देंगे सफला एकादशी के ये उपाय, राशि के अनुसार अपनाएं
- Authored by: Mohit Tiwari
- Updated Dec 15, 2025, 09:47 AM IST
Safala Ekadashi 2025: पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन राशि के अनुसार दान करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि 15 दिसंबर सफला एकादशी के दिन राशि के अनुसार किन चीजों का दान करें?
सफला एकादशी पर राशि के अनुसार करें ये उपाय
Safala Ekadashi 2025: आज 15 दिसंबर 2025 सफला एकादशी का दिन है। मान्यता है कि इस दिन राशि के अनुसार दान करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। सफला एकादशी पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को आती है। इस एकादशी व्रत को करने से जीवन में सफलता मिलती है। एकादशी पर दान करने से हजार गुना पुण्य मिलता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
दान राशि अनुसार करें तो फल कई गुना बढ़ जाता है। सफला एकादशी पर व्रत करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और दान से आपके ग्रह भी मजबूत होते हैं। आइए जानते हैं अपनी राशि के अनुसार आज क्या दान करना सबसे शुभ रहेगा।
मेष राशि
मेष वालों को लाल मसूर की दाल, लाल कपड़ा या गुड़ दान करें।
वृषभ राशि
वृषभ वालों को सफेद चावल, दूध या चांदी का सिक्का दान करें।
मिथुन राशि
मिथुन वालों को हरी मूंग दाल, हरा कपड़ा या पालक दान करें।
कर्क राशि
कर्क वालों को चावल, दूध या चांदी का बर्तन दान करें।
सिंह राशि
सिंह वालों को गेहूं, गुड़ या पीला कपड़ा दान करें।
कन्या राशि
कन्या वालों को हरी मूंग, हरा कपड़ा या तुलसी का पौधा दान करें।
तुला राशि
तुला वालों को चावल, दूध या सफेद कपड़ा दान करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक वालों को लाल मसूर, लाल कपड़ा या तांबे का बर्तन दान करें।
धनु राशि
धनु वालों को चने की दाल, पीला कपड़ा या केला दान करें।
मकर राशि
मकर वालों को काले तिल, काला कपड़ा या सरसों का तेल दान करें।
कुंभ राशि
कुंभ वालों को काले तिल, नीला कपड़ा या तिल का तेल दान करें।
मीन राशि
मीन वालों को चने की दाल, पीला कपड़ा या हल्दी दान करें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।