अध्यात्म

Ramadan 2025 In India: भारत में दिखा रमजान का चांद, 2 मार्च को पहला रोजा

Ramadan 2025 Saudi Arabia, India, UAE, Pakistan, Roza Sehri and Iftar Timings: रमजान की शरुआत कब से होगी ये चांद दिखने पर निर्भर करता है। सऊदी अरब, यूएई में रमजान का चांद 28 फरवरी को दिख गया है। वहीं भारत में 1 मार्च को रमजान का चांद देखा गया है।

Image

Ramadan 2025 In India: भारत में दिखा रमजान का चांद, 2 मार्च को पहला रोजा

Ramadan 2025 Saudi Arabia, India, UAE, Pakistan, Roza Sehri and Iftar Timings: रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवा महीना होता है जिसका खास महत्व माना जाता है। इस पूरी महीने मुस्लिम लोग रोजा रखते हैं और अपना ज्यादा से ज्यादा समय खुदा की इबादत में बिताते हैं। रमजान की शुरुआत अर्धचंद्राकार चांद दिखने पर होती है (Ramadan Chand 2025)। सऊदी अरब में रमजान का चांद आज दिख गया है। भारत में 1 मार्च को चांद दिख गया है। ऐसे में यहां 2 मार्च से रमजान महीने की शुरुआत होगी।

भारत में रमजान का चांद कब दिखेगा 2025 (Ramadan 2025 Moon Sighting In India)

भारत में चांद 1 मार्च को दिखाई दे सकता है। ऐसे में पाक महीना रमजान यहां 2 मार्च से शुरू हो सकता है। अंतिम निर्णय स्थानीय चांद देखने वाली समितियों और इस्लामी विद्वानों पर निर्भर है, जो चांद की दृश्यता के आधार पर रमजान की आधिकारिक शुरुआत की घोषणा करेंगे।

सऊदी अरब में रमजान का चांद कब दिखेगा 2025 (Ramadan 2025 Moon Sighting In Saudi Arabia)

सऊदी अरब में रमजान का चांद 28 फरवरी को देखा गया। इसलिए यहां पाक महीना 1 मार्च से शुरू हो रहा है।

पाकिस्तान में रमजान का चांद कब दिखेगा 2025 (Ramadan 2025 Moon Sighting In Pakistan)

यूएई में रमजान का चांद 28 फरवरी को देखा गया। इसलिए यहां पाक महीना 1 मार्च से शुरू हो रहा है।

यूएई में रमजान का चांद कब दिखेगा 2025 (Ramadan 2025 Moon Sighting In UAE)

यूएई में मुसलमान 28 फरवरी, 2025 को अर्धचंद्राकार चांद की तलाश करेंगे। नतीजतन, अगर यहां इस दिन चांद दिखाई देता है, तो पहला रोज़ा 1 मार्च 2025 को रखा जाएगा।

रमजान सहरी-इफ्तार टाइम 2025 (Ramadan Sehri and Iftar Timings 2025)

रोजा तारीखरोजा नंबरसहरी टाइमइफ्तार टाइम
1 मार्च 202515:26 AM6:23 PM
2 मार्च 202525:26 AM6:23 PM
3 मार्च 202535:25 AM6:23 PM
4 मार्च 2025405:24 AM6:24 PM
5 मार्च 2025505:23 AM6:25 PM
6 मार्च 2025605:22 AM6:25 PM
7 मार्च 2025705:21 AM6:26 PM
8 मार्च 2025805:20 AM6:27 PM
9 मार्च 2025905:18 AM6:27 PM
10 मार्च 20251005:17 AM6:28 PM
11 मार्च 20251105:16 AM6:28 PM
12 मार्च 20251205:15 AM6:29 PM
13 मार्च 20251305:14 AM6:29 PM
14 मार्च 20251405:13 AM6:30 PM
15 मार्च 20251505:12 AM6:31 PM
16 मार्च 20251605:10 AM6:31 PM
17 मार्च 20251705:09 AM6:32 PM
18 मार्च 20251805:08 AM6:32 PM
19 मार्च 20251905:07 AM6:33 PM
20 मार्च 20252005:06 AM6:34 PM
21 मार्च 20252105:04 AM6:34 PM
22 मार्च 20252205:03 AM6:35 PM
23 मार्च 20252305:02 AM6:35 PM
24 मार्च 20252405:01 AM6:36 PM
25 मार्च 20252505:00 AM6:36 PM
26 मार्च 20252604:58 AM6:37 PM
27 मार्च 20252704:57 AM6:37 PM
28 मार्च 20252804:56 AM6:38 PM
29 मार्च 20252904:54 AM6:39 PM
30 मार्च 20253004:53 AM6:39 PM

रमजान महीने का महत्व (Ramadam Month Mahatva)

रमजान मुसलमानों के लिए बेहद खास है। इस दौरान मुस्लिम लोग सुबह से शाम तक उपवास रखते हैं जिसमें वे भोजन, पेय और अन्य शारीरिक जरूरतों से परहेज करते हैं। रोजा में सुबह से पहले के भोजन को सहरी के रूप में जाना जाता है तो वहीं सूर्यास्त के समय उपवास तोड़ने के लिए भोजन को इफ्तार कहा जाता है। रोजा रखने के अलावा इस महीने में प्रार्थना और कुरान का पाठ करने का भी विशेष महत्व माना जाता है। महीने के अंत में ईद-उल-फ़ितर का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 30 या 31 मार्च, 2025 को मनाए जाने की उम्मीद है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article