अध्यात्म

Ram Darbar: घर में राम दरबार रखने के क्या हैं नियम, किस रंग केकपड़े पहनकर करें राम जी की पूजा

Ram Darbar: घर में राम दरबार रखने के खास नियम होते हैं। राम दरबार में राम सीता समेत लक्ष्मण और हनुमान जी की भी प्रतिमा शामिल होती है। घर के अंदर राम दरबार की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। आइए जानते हैं घर में राम दरबार की पूजा के नियम और किस रंग का कपड़ा पहनकर करें इनकी पूजा।

Image

Ram Darbar

Ram Darbar: जीवन की सभी समस्याओं का समाधान रामायण में बताया गया है। इसलिए इस पाठ को प्रतिदिन पढ़ने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में रामायण होती है वहां किसी भी प्रकार की नकारात्मक शक्तियां नहीं होती हैं। साथ ही उस व्यक्ति की सभी चिंताएं और परेशानियां दूर हो जाती हैं। घर में राम दरबार की पूजा करने से साधक की सारी समस्याओं का समाधान हो जाता है। आज यानि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दिन घर में राम दरबार की पूजा करने से घर में सुख, शांति का वास होगा। आइए जानते हैं राम दरबार की पूजा के नियम के बारे में।

राम दरबार पूजा नियम ( Ram Darbar Puja Niyam)

  • सुबह उठकर स्नान करें। उसके बाद साफ वस्त्र धारण करें।
  • राम दरबार को गंगा जल से साफ करें और उन्हें पीले वस्त्र पहनाएं
  • उसके बाद राम दरबार में घी का दीपक जलाकर उन्हें पीले वस्त्र अर्पित करें।
  • आरती के बाद पंचामृत और प्रसाद का भोग लगाएं।
  • यदि आपके घर में राम दरबार है तो हर रोज पंचोपोचार विधि से ही पूजा करें।

इस रंग का वस्त्र करें धारण

राम दरबार की पूजा करते समय पीले रंग का वस्त्र धारण करें। पीला रंग भगवान राम को बहुत प्रिय है। आप चाहें तो भगवा रंग भी पहनकर पूजा कर सकते हैं। इस रंग का वस्त्र धारण कर के पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

इस दिशा में हो राम दरबार

श्री राम दरबार में भगवान श्री राम, माता सीता, भाई लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान जी विराजमान हैं। राम दरबार की प्रतिदिन पूजा करने से मानव जीवन में सुख-समृद्धि आती है। राम दरबार की तस्वीरें घर की पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। इसे मंदिर की पूर्वी दीवार पर भी लगाया जा सकता है। इस दिशा में राम दरबार की तस्वीर लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच शांति बनी रहती है। राम दरबार की तस्वीरें रखने से घर में अनुशासन बना रहता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article