अध्यात्म

Raksha Bandhan Date, Muhurat 2023: कब है रक्षा बंधन? जानें राखी की डेट, शुभ मुहूर्त और टाइम

Raksha Bandhan Rakhi 2023 Date, Muhurat Time Kab Ka Hai (रक्षा बंधन कब है 2023 शुभ मुहूर्त): साल 2023 में राखी कब है को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है। यहां जानें 30 या 31 अगस्त में से रक्षा बंधन की सही डेट क्या है। और साथ ही देखें राखी 2023 मुहूर्त टाइम इन हिंदी।

Image

Rakhi 2023 Muhurat time in hindi, Rakhi 2023 date

Raksha Bandhan Rakhi 2023 Date, Muhurat Time Kab Ka Hai (रक्षा बंधन कब है 2023 शुभ मुहूर्त): रक्षाबंधन का पर्व पूरी धूम और आस्था के साथ देश भर में मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। रक्षाबंधन का त्योहार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इस साल रक्षा बंधन की डेट को लेकर दुविधा है कि ये 30 या 31 अगस्त में से कब है। यहां देखें रक्षा बंधन 2023 डेट और टाइम हिंदी में।

Rakhi 2023 Date and Time in Hindi

रक्षा बंधन 2023 डेट30 और 31 अगस्त 2023
30 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त09:01 PM से 09:12 PM के बीच
31 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्तसुबह 7:05 मिनट तक

रक्षा बन्धन 2023 तिथि

सावन पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ 202330 अगस्त 2023 को 10:58 AM बजे
सावन पूर्णिमा तिथि समाप्त 202331 अगस्त 2023 को 07:05 AM बजे

Raksha Bandhan 2023 Bhadra Time in Hindi

  • रक्षा बन्धन भद्रा अन्त समय 09:01 PM
  • रक्षा बन्धन भद्रा पूंछ (30 अगस्त 2023) 05:30 PM से 06:31 PM
  • रक्षा बन्धन भद्रा मुख (30 अगस्त 2023) 06:31 PM से 08:11 PM

राखी 2023 का सबसे शुभ मुहूर्त

भद्रा और तिथियों के संयोग के कारण 2023 में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त बहुत कम समय का रहेगा। 30 अगस्त को रात में 9:02 मिनट पर भद्राकाल समाप्त होगा। वहीं सावन पूर्णिमा की तिथि 31 अगस्त की सुबह 7.05 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में रात में भद्रा खत्म होने के बाद और 31 अगस्त को सुबह 7:05 मिनट से पहले बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।

भद्राकाल में राखी क्यों नहीं बांधें

पौराणिक कथाओं के अनुसार, रावण की बहन शूर्पणखा ने अपने भाई को भद्राकाल में ही राखी बांधी थी, जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई और उसके पूरे कुल का विनाश हो गया। तभी ये मान्यता है कि भद्रा में भाई को राखी नहीं माननी चाहिए। ये भी माना जाता है कि भद्रा के वक्त भगवान शिव क्रोध में तांडव करते हैं। इसलिए भद्रा लगने पर शुभ काम वर्जित होते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article