अध्यात्म

Rahu Nakshatra Gochar 2024: नवंबर के महीने में राहु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Rahu Nakshatra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना जाता है। नवंबर के महीने में राहु ग्रह अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। राहु के परिवर्तन का प्रभाव कुछ राशियों पर बहुत ही शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं राहु के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि वालों को लाभ मिलेगा।

Image

Rahu Nakshatra Gochar 2024

Rahu Nakshatra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह के बारे में बताया गया है। वहीं राहु और केतु दो छाया ग्रह के बारे में भी बात की गई है। राहु और केतु के परिवर्तन से हर राशि के जातक पर पड़ता है। नवंबर के महीने में 10 नवंबर 2024 को रात में 11 बजकर 31 मिनट पर राहु अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। राहु उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तृतीय पद से निकलकर द्वितीय पद गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में राहु 10 जनवरी 2025 तक रहेंगे। उसके बाद राहु उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। उत्तराभाद्रपद 26 वां माना जाता है। ये नक्षत्र मीन राशि के अंतर्गत आता है। राहु के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि के जातक को बहुत ही लाभ मिलने वाला है। आइए जानें राहु के नक्षत्र के परिवर्तन से किन राशि के जातक को लाभ मिलने वाला है।

इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

वृषभ राशि

राहु के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि के जातक के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस समय में आपके नये स्रोत बनेंगे। इस दौरान आपको धन का आगमन मिलेगा। इसके साथ ही इस समय में आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ सुखमय जीवन बितेगा।

कन्या राशि

राहु की चाल बदलने से कन्या राशि के जातक को शुभ परिणाम मिलेंगे। इस समय में आपको बिजनेस में मुनाफा होगा। राहु के नक्षत्र परिवर्तन से आमदनी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबारी यात्राओं से लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातक को राहु परिवर्तन से बहुत फायदा होने वाला है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। नए व्यापारिक अवसर आपको मिलेंगे। नये काम की शुरुआत अच्छी होगी। निवेश करने वालों के लिए भी ये समय फायदेमंद रहेगा। आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातक को राहु के परिवर्तन से लाभ मिलेगा। कारोबार में तरक्की मिलेगी। परिवार में कोई मांगलिक काम हो सकता है। लव लाइफ इस समय आपकी अच्छी होगी। शादी के योग बन सकते हैं। अचानक से धन का लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुका हुआ काम आपका पूरा हो सकता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article