अध्यात्म

Purnima January 2024 Date: जनवरी में कब पड़ रही है पौष पूर्णिमा, जानिए तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व

Purnima Kab Hai January Mein: जनवरी में पौष पूर्णिमा पड़ेगी। इस पूर्णिमा पर काशी, प्रयागराज और हरिद्वार में गंगा स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। जानिए जनवरी पूर्णिमा की तारीख और शुभ मुहूर्त।

Image

Paush Purnima 2024 Date And Time

Paush Purnima 2024 Date (पौष पूर्णिमा 2024): पौष महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहते हैं। ये पूर्णिमा हर साल जनवरी में पड़ती है। इस बार पौष पूर्णिमा 25 जनवरी को पड़ रही है। हिंदू धर्म ग्रंथों में पौष पूर्णिमा पर स्नान, दान और सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व बताया गया है। पौष महीने में किए जाने वाले धार्मिक कर्मकांड की पूर्णता पौष पूर्णिमा पर स्नान करने से ही सार्थक होती है। जानिए पौष पूर्णिमा का मुहूर्त और महत्व।

जनवरी में पौष पूर्णिमा कब है (January Mein Paush Purnima Kab Hai)

जनवरी में पौष पूर्णिमा 25 तारीख को पड़ रही है। इस पूर्णिमा का प्रारंभ 24 जनवरी की रात 9 बजकर 49 मिनट से होगा और इसकी समाप्ति 25 जनवरी की रात 11 बजकर 23 मिनट पर होगी।

पौष पूर्णिमा का महत्व (Paush Purnima Significance)

पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और सूर्य देव को अर्घ्य देने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों के पूजन से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और जीवन में आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं।

पौष पूर्णिमा पर होने वाले आयोजन (Paush Purnima Per Kya Karte Hai)

पौष पूर्णिमा के दिन देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर स्नान और धार्मिक आयोजन होते हैं। इस पूर्णिमा से तीर्थराज प्रयाग में माघ मेले का आयोजन शुरू हो जाता है। इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करके सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article