अध्यात्म

Astrology: सुबह से लेकर रात तक इन 5 मंत्रों का करें जाप, फिर देखिए कमाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 10:53 AM IST

Mantra Jaap: कहते हैं अगर सुबह से लेकर रात में सोने तक इन मंत्रों का जाप कर लिया जाए तो जीवन की कई परेशानियों का अंत हो सकता है।

Image

सुबह से लेकर रात तक इन 5 मंत्रों का करें जाप

Powerful Mantra: हमारे शास्त्रों में जीवन को सुखमय बनाने के लिए कई सुझाव दिए गए हैं। जिनमें मंत्र जाप का विशेष महत्व बताया जाता है। कहते हैं दिन की शुरुआत जितनी अच्छी होती है उतना ही दिन अच्छा गुजरता है। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे इसके लिए हमारे शास्त्रों और धर्म ग्रंथों में कुछ विशेष मंत्रों के बारे में बताया गया है। यहां हम आपको ऐसे 5 मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके जाप से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है।

सफलता के मंत्र (Powerful Mantra For Success)

1. 'कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।

करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम॥'

इस मंत्र का जाप सुबह उठते ही करना चाहिए। शास्त्रों अनुसार सुबह मनुष्य को जागते ही अपनी दोनों हथेलियों को जोड़कर उसके दर्शन करते हुए ऊपर दिए गए मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है इस मंत्र के जाप से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

2. 'गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति।

नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु'

इस मंत्र का जाप स्नान करते समय करना चाहिए। इस मंत्र के माध्यम से हम हमारी पवित्र नदियों गंगा, यमुना, नर्मदा, सिंधु, गोदावरी, सरस्वती, कावेरी का स्मरण करते हैं।

3. 'ऊं सूर्याय नम:'

सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाते समय 'ऊं सूर्याय नम:' मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इस मंत्र का कम से कम 11, 21 या 108 बार जाप करें।

4. ॐ सह नाववतु। सह नौ भुनक्तु। सह वीर्यं करवावहै। तेजस्विनावधीतमस्तु मा विद्विषावहै।। ऊं शान्ति: शान्ति: शान्ति:।'

हमारे शास्त्रों में अन्न का सम्मान करने के बारे में बताया गया है। इसलिए जब भी भोजन करें तो उसके सम्मान के लिए ऊपर दिए गए मंत्र का जाप जरूर करें। इस मंत्र के द्वारा भगवान का अभार किया जाता है।

5. जले रक्षतु वाराहः स्थले रक्षतु वामनः।

अटव्यां नारसिंहश्च सर्वतः पातु केशवः।।

रात में सोने से पहले ऊपर दिए गए शयन मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इस मंत्र के द्वारा ईश्वर से प्रार्थना की जाती है कि हे भगवान श्री हरि सभी दिशाओं से हमारी रक्षा करें। इस तरह से रोजाना इन मंत्रों का जाप करके आप अपने जीवन को खुशहाल और समृद्धशाली बना सकते हैं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article