अध्यात्म

Indian Temples Highlights 2024: इस साल सुर्खियों में बने रहे ये मंदिर, साल खत्म होने के पहले जान लें इसकी वजह

Indian Temples Highlights 2024 (2024 के चर्चित मंदिर): भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। भारत की असल शक्ति इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं और धरोहरों में बसी है। कुछ ही दिनों में हम सब 2024 को अलविदा कहने जा रहे हैं। वर्ष 2024 में ऐसे कई मंदिर थे जो लगातार सुर्खियों में बने रहे। आप यहां भारतीय मंदिर हाईलाइट 2024 हिंदी में पढ़िए।

Image

2024 के चर्चित मंदिर

Indian Temples Highlights 2024 (भारतीय मंदिर हाईलाइट 2024 हिंदी में): भारत में कई खूबसूरत मंदिर हैं जो दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। ऐतिहासिक, सांकृतिक और धार्मिक मान्यताओं को आज भी जीवित रखने में भारतीय मंदिरों का बहुत बड़ा योगदान है। सनातन हिंदू धर्म सिर्फ कर्म-काण्डों वाला कोई प्राचीन धर्म नहीं है बल्कि ये एक ऐसी परंपरा है जो जीवन को जीना सिखाती है, और जिसके आधार भारत के मंदिर भी हैं। नया साल नई शुरुआतों का प्रतीक है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। देश और विदेश में साल 2024 में कई घटनाएं हुई जिन्होंने समाचारों का कारवां बनाएं रखा। इस दौरान कुछ ऐसे प्रसिद्ध मंदिर और धार्मिक स्थल भी थे जिन्होंने सुर्खियों में अपनी जगह बनाए रखी और लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहें। लेकिन इनके चर्चित रहने की क्या वजह थी, आज हम आपको यही बताएंगे। यहां पढ़िए भारतीय मंदिर हाईलाइट 2024 हिंदी में और जानिए वो कौन से मंदिर हैं जो वर्ष 2024 में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे।

Indian Temples Highlights 2024 (भारतीय मंदिर हाईलाइट 2024 हिंदी में)

1) राम मंदिर, अयोध्या

इस साल की सबसे बड़ी चीज रही अयोध्या के राम मंदिर का निर्माण और उसकी प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम, जो 22 जनवरी को हुआ था। करीब 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान राम लला की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में विराजित किया गया। राम मंदिर की वजह से अयोध्या की पूरी काया-कल्प ही बदल गई। लगभग लाखों भक्तों की भीड़ रोज अयोध्या धाम आती है। भगवान की एक झलक पाने के लिए उनके भक्त देश-विदेश से आते हैं।

2) तिरुपति बालाजी मंदिर, आंध्र प्रदेश

तिरुपति बालाजी मंदिर भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। ये मंदिर भगवान विष्णु के एक रूप भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है। मान्‍यताओं के अनुसार इस मंदिर को विश्व और कलियुग के पालनहार भगवान वेंकटेश्वर का निवास स्थान माना जात है, जो सजीव रूप से यहां मौजूद हैं। सितंबर के महीने में इस मंदिर के प्रसाद में मिलावट को लेकर खबरें सामने आई। प्रसाद के लड्डू में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर ये दावा किया गया था कि इसमें जानवरों की चर्बी मिलाई जा रही थी। इस बात ने सोशल मीडिया समेत हर जगह हंगामा मचा दिया और इस वजह से ये मंदिर चर्चा में रहा।

3) सऊदी अरब हिंदू मंदिर

इस साल अबूधाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन 14 फरवरी को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा करवाया गया था। इस मंदिर की आधारशिला 11 फरवरी 2018 में रखी गई थी। इस मंदिर का निर्माण श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था ने करवाया है। ये मंदिर संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबूधाबी में बनाया गया है। मंदिर की अद्भुत वास्तुकला और शिल्पकारी ने सारी सुर्खियों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया था।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article