अध्यात्म

Pitru Paksha End Date 2025: पितृपक्ष किस दिन खत्म हो रहा है? जानें कब है महालया अमावस्या 2025

Pitru Paksha End Date 2025 (पितृ पक्ष कब खत्म हो रहा है): महालया अमावस्या के दिन पितृपक्ष का आखिरी दिन होता है। अब पितृ पक्ष कब खत्म हो रहा है, ये आप यहां से जान सकते हैं। साथ ही यहां महालया अमावस्या के दिन तर्पण मुहूर्त की जानकारी भी दी गई है।

Image

कब खत्म हो रहा है पितृ पक्ष 2025? (pic credit: canva)

Pitru Paksha End Date 2025 (पितृ पक्ष कब खत्म हो रहा है): पितृ पक्ष के 15 दिनों में कोई श्राद्ध न कर सके तो महालया अमावस्या को सामूहिक रूप से सभी पूर्वजों का श्राद्ध किया जा सकता है। इसे सर्व पितृ श्राद्ध भी कहा जाता है। यह दिन पितरों को विदाई देने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पितृलोक के द्वार बंद हो जाते हैं और पितर पुनः अपने लोक को लौट जाते हैं। 7 सितंबर को पितृ पक्ष की शुरुआत हुई थी लेकिन अब पितृ समाप्त कब हो रहा है, इसके बारे में हर कोई जानना चाहता है। यहां से आप पितृ पक्ष समाप्त होने की डेट जान सकते हैं, साथ ही यहां महालया अमावस्या के मुहूर्त के बारे में भी बताया गया है।

साल 2025 में कब खत्म हो रहा है पितृपक्ष?

इस साल यानी 2025 में 21 सितंबर, रविवार को पितृ पक्ष खत्म हो रहा है। पितृ पक्ष का आखिरी दिन ही महालया अमावस्या होता है, इसलिए महालया अमावस्या 21 सितंबर के दिन है।

महालया अमावस्या मुहूर्त-

  • कुतुप मूहूर्त - 11:50 AM से 12:38 PM
  • रौहिण मूहूर्त - 12:38 PM से 01:27 PM
  • अपराह्न काल - 01:27 PM से 03:53 PM
  • अमावस्या तिथि प्रारम्भ - 12:16 AM (सितम्बर 21, 2025)
  • अमावस्या तिथि समाप्त - 01:23 AM (सितम्बर 22, 2025)

महालया अमावस्या महत्व-

महालया अमावस्या को पितृ विसर्जनी अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य किए जाते हैं ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक तर्पण, श्राद्ध और दान करने से पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है और जीवित वंशजों पर उनका आशीर्वाद बना रहता है।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article