Phulera Dooj 2025: फुलेरा दूज शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, महत्व और उपाय सबकुछ यहां जानें

Phulera Dooj 2025 Date, Time, Puja Vidhi And Upay In Hindi: ऐसी मान्यता है कि फुलेरा दूज के दिन ही ब्रज में राधा-कृष्ण और गोपियों ने एक-दूसरे पर फूल बरसाए थे। ये पर्व होली के आगमन का प्रतीक भी माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं इस साल फुलेरा दूज कब है।

Phulera Dooj 2025 Date, Time, Puja Vidhi And Upay In Hindi: सनातन धर्म में फुलेरा दूज पर्व का खास महत्व होता है। यह दिन अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन किसी भी तरह का मांगलिक कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त नहीं देखना पड़ता। ये पर्व होली के आगमन के रूप में भी देखा जाता है। पंचांग अनुसार ये त्योहार फाल्गुन मास की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। ये त्योहार भगवान कृष्ण को समर्पित है। इस दिन फूलों से होली खेली जाती है। जानिए इस साल फुलेरा दूज कब है और इसका महत्व क्या है।

Phulera Dooj 2025 Date

Phulera Dooj 2025 Date

फुलेरा दूज 2025 तिथि व मुहूर्त (Phulera Dooj 2025 Date And Time)

फुलेरा दूज का त्योहार इस साल 1 मार्च 2025, शनिवार के दिन मनाया जाएगा। द्वितीया तिथि का प्रारंभ 1 मार्च को 03:16 AM से होगा और इसकी समाप्ति 2 मार्च को 12:09 AM पर होगी।

End of Feed