अध्यात्म

Paush Purnima 2024 Date: कब है पौष पूर्णिमा, यहां जानें सही डेट और महत्व

Paush Purnima 2024 Date: सनातन परंपरा में पौष पूर्णिमा का बहुत महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने से घर में सौभाग्य खुशहाली आती है। कब है पौष पूर्णिमा।

Image

Paush Purnima 2024 Date

Paush Purnima 2024 Date (पौष पू्र्णिमा कब है): सनातन धर्म में पौष मास का विशेष महत्व है। यह माह पौष पूर्णिमा के दिन समाप्त होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। पूर्णिमा का व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने से घर में सौभाग्य, समृद्धि और समृद्धि आती है। साथ ही मनोवांछित फल भी प्राप्त होता है। इस दिन सत्य नारायण भगवान की पूजा भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कब है पौष पूर्णिमा।

कब है पौष पूर्णिमा 2024 ( Paush Purnima 2024 Date)

पौष पूर्णिमा के दिन काशी प्रयागराज और हरिद्वार में गंगा स्नान किया जाता है। इस दिन लोग सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं और व्रत का संकल्प लेते हैं। इस बार पौष पूर्णिमा 25 जनवरी, गुरुवार को मनाई जाएगी।

पौष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2024 ( Paush Purnima Shubh Muhurat 2024)

पौष पूर्णिमा तिथि आरंभ: 24 जनवरी रात्रि 9 बजकर 52 मिनट से

पौष पूर्णिमा तिथि समाप्त: 25 जनवरी रात 11:26 बजे

पौष पूर्णिमा पर पूरे दिन सर्वाथ सिद्धि योग रहेगा। यह पूजा 25 जनवरी को सूर्योदय से शुरू होकर पूरे दिन की जा सकती है।

पौष पूर्णिमा महत्व ( Paush Purnima Importance)

पौष पूर्णिमा का शास्त्रों में बहुत महत्व है। इस दिन गंगा नदी या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने की परंपरा है। पौष का महीना सूर्य देव का महीना है और पूर्णिमा चंद्रमा का दिन है। पौष पूर्णिमा के दिन सूर्य और चंद्रमा का चमत्कारी मिलन होता है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दान पुण्य करने से भी उत्तम फल की प्राप्ति होती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article