अध्यात्म

Paush Month 2025: दिसंबर में इस दिन से शुरू होगा पौष माह, जानिए क्या है इसके नियम

Paush Month 2025 (पौष महीना कब शुरू होगा 2025 में): हिंदू धर्म में पौष मास का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इस खास महीने में देवताओं और पितरों की उपासना की जाती है। इस साल पौष मास की शुरुआत कब से हो रही है, इसकी सही जानकारी यहां मौजूद है।

Image

पौष महीना कब से शुरू होगा (pic credit: canva)

Paush Month 2025 (पौष महीना कब शुरू होगा 2025 में): हिन्दू कैलेंडर में पौष मास वर्ष का दसवां महीना होता है। यह महीना मार्गशीर्ष के बाद और माघ से पहले आता है। सूर्य के धनु राशि में संक्रमण के साथ यह महीना शुरू माना जाता है। इस महीने दान, तप, व्रत, सूर्य उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है। यहां से आप जान सकते हैं कि साल 2025 में पौष माह दिसंबर में कब से शुरू हो रहा है। साथ ही यहां पौष माह से जुड़े नियम भी बताए गए हैं।

2025 में पौष का महीना कब से शुरू हो रहा है?

हिंदू कैलेंडर का 10वां महीना यानी पौष माह की शुरुआत शुक्रवार 5 दिसंबर 2025 से होने जा रही है। वहीं 3 जनवरी 2026 को पौष पूर्णिमा मनाई जाएगी। ऐसे में यह माह शनिवार 3 जनवरी तक चलने वाला है।

पौष माह में क्या करना चाहिए-

पौष माह में रोज सुबह स्नान करके तांबे के पात्र में जल, लाल चंदन और लाल फूल मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देंना चाहिए। रविवार का व्रत रखें और शाम को मीठे भोजन से पारण करें। इस माह में दान का विशेष महत्व है। जरूरतमंदों को कंबल, गर्म कपड़े, गुड़ और तिल का दान करना चाहिए।

पौष माह में क्या नहीं करना चाहिए-

पौष माह को खरमास भी कहते हैं। इसमें विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, जनेऊ संस्कार जैसे सभी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए, क्योंकि इस दौरान सूर्य धनु राशि में होते हैं। माना जाता है कि खरमास में किए गए शुभ कामों का पुण्य फल प्राप्त नहीं होता है। इस माह में नमक का सेवन कम करना या कुछ लोग बिलकुल न करने की सलाह देते हैं। साथ ही मांस मछली भी नही खाना चाहिए। मूली, बैंगन, उड़द दाल, मसूर दाल, फूल गोभी, तला हुआ भोजन और शकर का अधिक सेवन करने से बचें।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article