अध्यात्म

Paush Month 2022 Date: जानिए कब से शुरू होगा पूस 2022 का महीना, क्या हैं इससे जुड़े नियम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 05:38 PM IST

Paush Month 2022 start date (पौष महीना कब से लगेगा): हिंदू धर्म में भगवान सूर्य की पूजा के लिए पौष का महीना सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसी मान्यता हैं कि इस महीने में भगवान सूर्य की पूजा करने से उनका विशेष आशीर्वाद मिलता है। जानें पौष महीना यानी पूस मास 2022 कब से शुरू होगा।

Image

Paush Month 2022 Date: जानिए कब से शुरू होगा पूस 2022 का महीना, क्या हैं इससे जुड़े नियम

Paush Month 2022 start date (पौष महीना कब से लगेगा): मार्गशीर्ष माह बहुत जल्द खत्म होने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार से इस महीने के बाद से ही पौष महीने की शुरूआत हो जाती है। हिंदू धर्म में पौष का महीना (paush month 2022-23) भगवान सूर्य को समर्पित है। ऐसी मान्यता है, कि इस महीने में भगवान सूर्य की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। बता दें इस महीने में पिंडदान एवं श्राद्ध जैसे भी कार्य भी किये जाते हैं। हिन्दू शास्त्र में इस महीने को (Poos Mahina 2022) पितृपक्ष के रूप में भी जाना जाता है।

ऐसा कहा जाता हैं कि इस माह में श्राद्ध या पिंडदान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती हैं और व्यक्ति को बैकुंठ की प्राप्ति होती हैं। आपको बता दें इस महीने में कुछ लोग भगवान सूर्य को अर्घ्य भी देते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार पौष के महीने (paush month 2022 in hindi) में भगवान सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिसकी वजह से सभी मांगलिक कार्य कुछ दिनों के लिए रूक जाएगे। ऐसे में यदि आपके घर में कोई मांगलिक कार्य करने की योजना बन रही हैं, तो आपको उससे पहले पौष का महीना (when will paush month end 2022) कब से कब तक रहेगा इसे जरूर जान लेना चाहिए। तो आइए बिना देर किए हुए जान लें कि पौष का महीना कब से कब तक रहने वाला हैं।

When Poos Month will start

Paush month Date 2022-23 start date9 दिसंबर 2022, शुक्रवार
Paush month Date 2022-23 end date7 जनवरी 2023, शनिवार

when is paush month in 2022-23

हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2022 में पौष का महीना 9 दिसंबर 2022, से शुरू होने वाला है। जिसकी समाप्ति 7 जनवरी 2023 में होगी। बता दें इस दौरान आप कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं कर सकते हैं।

पूस के महीने के नियम

पौष यानी पूस के महीने में शुभ काम करने की मनाही होती है। पंडितों के अनुसार ऐसे समय में व्यक्ति को भगवान सूर्य की पूरी भक्ति से पूजा आराधना करनी चाहिए। ऐसा करने से आपका तेज, बल, बुद्धि, यश, विद्या और धन बढ़ सकता हैं। आप चाहें तो इस दौरान रविवार का उपवास भी रखकर भी सूर्य देव की आराधना कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article