Parthiv Shivling Puja Vidhi: आज यानी 15 जुलाई को सावन मास की शिवरात्रि का पर्व है। यह दिन आदिदेव महादेव को (Parthiv Shivling Puja) समर्पित होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन मास के चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि का पर्व मनाया (Parthiv Shivling Ki Puja Vidhi) जाता है। इस बार शिवरात्रि पर पूजा का शुभ मुहूर्त 15 जुलाई को देर रात 12 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट है। वहीं जलाभिषेक का शुभ समय सुबह 08 बजकर 32 मिनट से 10:08 मिनट है। मान्यता है कि इस दिन भोलेनाथ के पार्थिव शिवलिंग की विधिवत पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में आने वाले सभी कष्टों का निवारण होता है।
ध्यान रहे सावन मास की शिवरात्रि के अवसर पर बिना पार्थिव शिवलिंग की पूजा के भोलेनाथ की पूजा को अधूरा माना जाता है। शिव पुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार शिवलिंग की पूजा करने से शिवसाधक के जीवन से अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है और महादेव का आशीर्वाद सदैव अपने भक्तों पर बना रहता है। महापुराण में वर्णित एक श्लोक के अनुसार पार्थिव शिवलिंग के पूजा करने से घर में धन धान्य की कभी कमी नहीं होती। ऐसे में यहां आप पार्थिव शिवलिंग की पूजा विधि व महत्व जान सकते हैं।
