27 जुलाई 2021 का पंचांग: आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य, इस मुहूर्त पर न करें कोई भी शुभ काम

Aaj ka Panchnag, 27th July 2021: पंचांग से होगा मंगलवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 27 जुलाई के मुहूर्त और ग्रह स्थितियां।

Panchang tithi panchang muhurat aaj ka panchang 27th July 2021 today
आज का पंचांग 27 जुलाई, aaj ka panchang 27th July 2021 
मुख्य बातें
  • आज मंगल  के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
  • आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • आज शतभिषा नक्षत्र है।

27 जुलाई 2021 का पंचांग:  आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। आज शतभिषा नक्षत्र है।आज भगवान राम जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।श्रावण में नित्य शिव पूजा  करें।दान पुण्य करें।आज उड़द दान का बहुत महत्व है साथ में गणेशस्तोत्र का पाठ भी करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

आज मंगलवार है।आज मंगल  के बीज मंत्र के जप का दिवस है।आज चन्द्रमा वृष में है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 27 जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 27 जुलाई 2021
दिवस मंगलवार
माह आषाढ़, कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्थी
सूर्योदय 05:44am
सूर्यास्त 07:11 pm
नक्षत्र शतभिषा10:15am तक फिर पूर्वभाद्रपद
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि कुंभ
करण बव02:38am तक फिर बालव
योग शोभन09:18pm तक फिर अतिगण्ड
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:59am से12:55pm तक। 
विजय मुहूर्त 02:44pm से 03:38pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05pm से 07:29pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर