Panchang 26 May: विनायक चतुर्थी पर आज गणेश जी की पूजा देगी विशेष लाभ, करें बजरंगबाण का पाठ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2020, 06:08 AM IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Panchang 26 May: विनायक चतुर्थी पर आज गणेश जी की पूजा देगी विशेष लाभ, करें बजरंगबाण का पाठ

Today Panchang 26 May 2020:  आज 26 मई है। आज विनायक चतुर्थी है। आज व्रत रखें व गणेश जी की घर पर ही विधिवत उपासना करें। आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है।आज आद्रा नक्षत्र है। आज चन्द्रमा बुध प्रधान मिथुन राशि में है। सूर्य वृष में है। पंचांग को पूरा पढ़कर उसका लाभ उठाएं। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए। मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं। शुभ मुहूर्त में ही शुभ कार्य करें। राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं....

यहां पढ़ें 26 मई का पंचांग

दिनांक-26 मई 2020
दिन- मंगलवार
माह-ज्येष्ठ
तिथि- चतुर्थी 
पक्ष- शुक्ल 
नक्षत्र- आद्रा
करण-वणिज
सूर्य राशि-वृष
चन्द्र राशि- मिथुन







शुभ मुहूर्त-1 अभिजीत-11:51 am से 12:46pm
2-विजय मुहूर्त-02: 40 pm से 03:29 pm
3-गोधूलि मुहूर्त-06:48 pm से 07:08 pm
अशुभ मुहूर्त-राहुकाल- सायंकाल 03 बजे से 04:30 बजे तक।


आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य
आज जन्म लेने वाले बच्चे  बहुत ही प्रतिभाशाली होंगे। वे आध्यात्मिक ज्ञान से भरे होंगे। गुरु उनको धनी बनाएगा व शनि व चन्द्रमा न्यायिक सेवा में उच्च पद दिलवा सकता है। शनि व शुक्र कुशल कॉरपोरेट लॉयर बना सकता है। ऐसे बच्चे बड़े होकर विधि की उच्च शिक्षा में जा सकते हैं। ऐसे जातक हनुमान जी के भक्त होंगे। उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा लेकिन उनको कफ सम्बन्धित रोगों से परेशानी हो सकती है। ऐसे बच्चों से समय समय पर अन्न का दान करवाते रहना चाहिए। आज बजरंगबाण का पाठ करें। घर पर ही हवन करें। दान पुण्य करें। आज आवेश में आकर क्रोध से बचने का समय है।  

End of Article