Today Panchang 06 June: आज के दिन जरूर करें ये काम, हनुमान जी की उपासना से मिलेगा विशेष फल

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Today Panchang 06 June 2020
Today Panchang 06 June 2020 
मुख्य बातें
  • आज शनिवार के द‍िन चंद्र ग्रहण लग रहा है
  • हनुमान जी की उपासना का विशेष फल है
  • नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है

Today Panchang 06 June 2020: आज 06 जून  है। विक्रम संवत 2077 आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। उदया तिथि होने के कारण आज ही प्रतिपदा मानी जाएगी। आज हनुमान जी की उपासना का विशेष फल है। दिन में 10 बजकर 33 मिनट के बाद द्वितीया लग जाएगी। आज चन्द्रमा मंगल प्रधान वृश्चिक राशि में है। सायंकाल 03 बजकर 13 मिनट पर धनु में आ जाएगा। पंचांग को पूरा पढ़कर उसका लाभ उठाएं। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए। अभी सूर्य वृष में हैं। मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं। राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।
         
यहां पढ़ें 06 जून का पंचांग                  

  • दिनांक- 06 जून 2020
  • दिन- शनिवार
  • माह- आषाढ़
  • तिथि- प्रतिपदा 10:33 am तक फिर द्वितीया
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • नक्षत्र- ज्येष्ठा
  • करण- बालव
  • सूर्य राशि- वृष
  • चन्द्र राशि- वृश्चिक

शुभ मुहूर्त

1- अभिजीत- 11:52 am से 12:47 pm
2- विजय मुहूर्त- 02:39pm से 03:32 pm
3- गोधूलि मुहूर्त- 06:59 pm से 07:27 pm

अशुभ मुहूर्त
राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर