Panchak September 2024 Date : हिंदू धर्म में पंचक में किसी भी तरह के शुभ काम को नहीं किया जाता है। इस समय में किसी भी नये काम की शुरुआत भी नहीं की जाती है। शास्त्रों में पंचक अशुभ दिनों में माना जाता है। ये हर महीने मां पांच दिन के लगते हैं। इस समय में कुछ खास नियमों का पालन करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्व भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद या रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। उस समय में पंचक लगता है। आइए जानते हैं सितंबर के महीने में पंचक कब से लगेगा और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Panchak September 2024 Date (सितंबर पंचक 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सितंबर महीने में पंचक की शुरुआत 16 सितंबर 2024 को सुबह 5 बजकर 45 मिनट से शुरू हो रहा है। वहीं इस पंचक का समापन 19 सितंबर 2024 को सुबह 8 बजकर 9 मिनट पर होने वाला है। सितंबर के महीने में पंचक 16 से 19 सितंबर तक रहेगा।
पंचक में किन बातों का ध्यान रखें
- पंचक के समय में किसी भी नये घर और नये काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए।
- इस समय में यदि संभव हो दक्षिण दिशा में यात्रा करने से भी बचना चाहिए।
- पंचक के दौरान किसी तरह का मांगलिक काम ना करें।
- इस में कोई नयी चीज भी ना खरीदें।
