Holi Colour According to Zodiac Sign 2023: फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। रंग, पिचकारी, गुलाल और गुब्बारों से होली खेली जाती है। घर पर स्वादिष्ट पकवान बनते हैं। ये त्योहार पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अपना पराया भूलकर एक दूसरे को गले लगाते हैं और होली खेलते हैं। इस बार होली 8 मार्च 2023 को पड़ी है। होली में रंगों का खास महत्व होता है। ज्योतिष अनुसार अगर आप होली पर अपनी राशि अनुसार रंग खेलते हैं तो यह आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। इससे आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा।
दरअसल रंगो का संबंध हमारे ग्रहों से होता है और ग्रह हमारे जीवन को विशेष रूप से प्रभावित करते हैं। ऐसे में होली के मौके पर राशि अनुसार रंगों का चयन आपके ग्रहों को मजबूत कर सकता है। जानिए किस राशि के लिए कौन सा रंग शुभ माना गया है।
राशि के अनुसार होली के शुभ रंग (Holi Colours According Rashi)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को लाल, पीले और सफेद रंग से होली खेलनी चाहिए। साथ ही होली के दिन भगवान हनुमान को लाल रंग चढ़ाना शुभ होता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक को होली के दिन हरा, नीला और सफेद रंग का गुलाल प्रयोग करना चाहिए। इस दिन भगवान शिव को भी गुलाल अर्पित करना न भूलें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को होली पर हल्का नीला, हल्का हरा और सफेद रंग इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही गणेश जी को हरा गुलाल चढ़ाना चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को लाल, पीला और सफेद रंग का गुलाल प्रयोग करना चाहिए। साथ ही होली के दिन शिव-पार्वती को भी गुलाल अवश्य चढ़ाना चाहिए।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक को लाल, गुलाबी, पीला और सफेद रंग के गुलाल से होली खेलनी चाहिए। भगवान सूर्य को गुलाल डालकर जल अर्पित करने से विशेष लाभ मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को नीला, हरा, सफेद रंग का गुलाल होली पर इस्तेमाल करना चाहिए। होली के दिन शनि देव को नीला गुलाल अर्पित करें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को हरा, नीला, सफेद रंग का गुलाल होली पर इस्तेमाल करना चाहिए। होली के दिन मां लक्ष्मी को गुलाल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को नारंगी, गुलाबी, लाल और पीले रंग के गुलाल से होली खेलनी चाहिए। हनुमान जी को गुलाल जरूर अर्पित करें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को पीले, गुलाबी और नारंगी रंगो से होली खेलनी चाहिए। सुख समृद्धि के लिए भगवान विष्णु को रंग जरूर अर्पित करें।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को नीले, बैंगनी और हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। साथ ही इस दिन शनि देव की पूजा जरूर करनी चाहिए।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को हरे, सफेद और नीले रंगों से होली खेलनी चाहिए। होली के दिन काल भैरव की पूजा जरूर करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को पीले, गुलाबी, लाल और सफेद रंग से होली खेलनी चाहिए। साथ ही भगवान कृष्ण को लाल गुलाल अर्पित करना शुभ होता है।
