अंकज्योतिष 22 अगस्त: बहुत ही शुभ होता है 22 का संयुक्त अंक, ये है आज का भाग्यांक

Ank rashifal today, Numerology Prediction 22 August 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल...

ank jyotish rashifal 22 august 2020
ank jyotish rashifal 22 august 2020  
मुख्य बातें
  • 22 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।
  • राहु शनि व केतु का मित्र ग्रह है।
  • आज का भाग्यांक 07 है।

अंक राशिफल 22 अगस्त: आज 22 अगस्त है। 22 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह अंक कभी कभी बहुत संघर्ष देता है। एकल अंक में यह अंक 4 यानी राहु से प्रभावित है। भाग्यांक 07 हुआ।

ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। राहु शनि व केतु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक: 09
आर्थिक स्थिति व जॉब : व्यवसाय में धन का व्यय होगा।जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे ।अंक 09 का सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य सुख:राहु हड्डी सम्बन्धित रोग दे सकता है।
शुभ रंग: पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 02
जन्मांक 02:आज का शुभ अंक:03
आर्थिक स्थिति व जॉब:जॉब में भाग्यांक 07 उन्नति देगा लेकिन राहु कार्य बाधा दे सकता है। व्यवसाय में लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य सुख: शीत जनित रोग से समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 03
जन्मांक 03:आज का शुभ अंक:07
आर्थिक स्थिति व जॉब: जॉब में गुरु प्रगति दे सकते हैं। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है।
स्वास्थ्य सुख: स्वास्थ्य में शुगर से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।
शुभ रंग: लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक:06
आर्थिक स्थिति व जॉब: व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। जॉब परिवर्तन या प्रोन्नति के लिए प्रयास करें। उड़द का दान श्रेयष्कर है। 
स्वास्थ्य: नेत्र रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग:आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक: 07
आर्थिक स्थिति व जॉब: आज व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: योग व ध्यान करते रहें।
शुभ रंग: सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक:03
आर्थिक स्थिति व जॉब:आज जॉब में किसी नवीन उत्तरदायित्व का सामना करना पड़ सकता है।व्यवसाय में राहु धन का व्यय करवा सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख: हेल्थ लगभग ठीक रहेगी।
शुभ रंग: पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक:08
आर्थिक स्थिति व जॉब: व्यवसाय में भाग्यांक 07 व राहु कोई नवीन कार्य का विचार दे सकते हैं। जॉब में पद के परिवर्तन का संयोग बन सकता है।
स्वास्थ्य सुख: नेत्र विकार की संभावना रहेगी।
शुभ रंग:सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक:03
आर्थिक स्थिति व जॉब: शनि व राहु व्यवसाय में कोई नया कार्य या नई बिजनेस डील देंगे। जॉब में प्रगति है।
स्वास्थ्य सुख: हेल्थ से परेशानी हो सकती है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग:पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक:01
आर्थिक स्थिति व जॉब::मंगल व राहु धन का व्यय कराएंगे।
स्वास्थ्य सुख:  उदर विकार की संभावना रहेगी।मसूर की दाल का दान करें।
शुभ रंग:नारंगी

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर