Numerology: पहली शादी कम ही सफल होती है इस मूलांक वालों की, दूसरे-तीसरे विवाह के बनते हैं योग

Multiple Marriage Mulank: अंक ज्योतिष शास्त्र में अंकों से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य की संभावित घटनाओं का आकलन किया जाता है। इसकी मदद से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन से जुड़े तमाम सवालों के जवाब भी मिल सकते हैं। चलिए जानें उस एक मूलांक के बारे में, जिनसे संबंधित लोगों की पहली शादी की जगह दूसरे या तीसरे विवाह के सफल होने की संभावना अधिक होती है।

Numerology Prediction: शादी को एक पवित्र बंधन माना जाता है, जिसे निभाना आसान नहीं है। हालांकि, कुछ लोग खुशी-खुशी इस पवित्र बंधन को निभाते हैं। वहीं, उन लोगों की भी कमी नहीं है जो गलतफहमी, लड़ाई-झगड़े, ईगो व किसी के बहकावे में आकर अपनी शादी को तोड़ देते हैं। हालांकि, कई बार इसके पीछे उनका मूलांक भी जिम्मेदार हो सकता है। मूलांक यानी जन्मतिथि का अंक ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। व्यक्ति के निर्णय, सोचने-समझने की क्षमता और स्वभाव आदि मूलांक से ही प्रभावित होते हैं। मूलांक से ये भी पता चल सकता है कि व्यक्ति की कितनी बार शादी होने की संभावना है और उसका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा।

Multiple Marriage Mulank, numerology prediction

एक से ज्यादा बार विवाह करते हैं इस मूलांक के लोग

आज यहां पर आप उस एक मूलांक के बारे में जानेंगे, जिन पर जन्मे लोगों की पहली शादी कम ही सफल होती है यानी इनकी एक से ज्यादा बार शादी होने की संभावना रहती है।

एक से ज्यादा बार विवाह करते हैं इस मूलांक के लोग

एक से ज्यादा बार विवाह करते हैं इस मूलांक के लोगजिन लोगों का जन्म जनवरी से दिसंबर के बीच किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 है। अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मूलांक 5 के लोगों की पहली शादी कम ही सफल होती है। हालांकि, इनकी दूसरी या तीसरी शादी के सफल होने की संभावना अधिक होती है। बता दें कि मूलांक 5 वाले अपनी पहली शादी को शुरुआत में पूरी ईमानदारी से निभाते हैं, लेकिन विवाह के कुछ साल बाद पति-पत्नी के बीच फासले आने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में न चाहते हुए भी इन्हें अपने पहले पार्टनर से अलग होना पड़ता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मौत से 1 दिन पहले मिलते हैं ये 5 खतरनाक संकेत

मूलांक 5 वालों की शादी टूटने की मुख्य वजह

मूलांक 5 वाले लोग स्वतंत्र विचार वाले होते हैं, जो नई-नई चीजों को सीखने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हालांकि, ये ज्यादा समय तक एक ही जगह पर रह नहीं पाते हैं। इनका मन घूमता रहता है, जिसके कारण ये चीजों व लोगों से भागने लगते हैं। ये भी एक कारण है कि इनकी शादी सफल नहीं रहती है।

बहुत ही जल्दी मूव ऑन कर लेते हैं ये लोग

बता दें कि मूलांक 5 वाले लोगों को हमेशा से ही रिश्ते में रोमांच और ताजगी की चाहत ज्यादा होती है। जब इनका रिश्ता नीरस होने लगता है तो ये उससे उबने लगते हैं। ऐसे में अपनी खुशी किसी और व्यक्ति में तलाशते हैं। इनकी जब शादी टूट जाती है तो नया रिश्ता बनाने में ये देर नहीं करते हैं, बल्कि बहुत ही जल्दी मूव ऑन कर लेते हैं।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

End Article
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं...

End of Feed