Times Now Navbharat
live-tv
Premium

मथुरा-वृंदावन से लेकर वैष्णो देवी तक नए साल पर बदले मंदिरों के नियम, घर से निकलने से पहले जान लें दर्शन हो भी पाएंगे या नहीं

Mandir Darshan niyam on New Year 2026: यदि आप अपने नए साल 2026 की शुरुआत में भगवान के दर्शन करना चाहते हैं, तो जाने से पहले आपको कुछ प्रमुख मंदिरों के दर्शन की गाइडलाइन जान लेनी चाहिए। बांके बिहारी, वैष्णो देवी, महाकाल मंदिर और खाटू-श्याम मंदिर में दर्शन के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में विस्तार से...

Image
नए साल पर मंदिर दर्शन की गाइडलाइन
Authored by: gulshan kumar
Updated Dec 31, 2025, 11:13 IST
Follow on Google News

Mandir Darshan niyam on New Year 2026: नया साल 2026 जैसे-जैसे करीब आ रहा है वैसे ही देशभर के मुख्य धार्मिक स्थलों पर दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ने लगी है। श्रद्धालुओं की यह संख्या हर साल की तरह इस बार भी तेजी से बढ़ रही है। खासकर बात करें वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर, जम्मू के माता वैष्णो देवी मंदिर और उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दर्शन के नए नियम, एडवाइजरी और दर्शन व्यवस्था में बदलाव किए हैं जिससे आने वाले सभी भक्तों को सुरक्षित, व्यवस्थित और सहज अनुभव मिल सके। यदि आप नए साल पर इन मंदिरों के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो आपको ये जरूरी नियमों के बारे में जान लेना चाहिए।

नए साल 2026 पर बांके बिहारी मंदिर की गाइडलाइन

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में स्थित प्राचीन और बेहद लोकप्रिय बांके बिहारी मंदिर में हर साल की तरह इस वर्ष भी नए साल की छुट्टियों के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए मंदिर प्रशासन ने 29 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक भक्तों को सलाह दी है कि यदि संभव हो तो इस अवधि में वृंदावन आने से बचें। मंदिर प्रशासन की मानें तो इस कदम का उद्देश्य सिर्फ भीड़ को नियंत्रित करना ही नहीं है। इसके अलावा भक्तों की सुरक्षा, दर्शन की सुव्यवस्थित प्रक्रिया और भक्तों को किसी भी अप्रिय स्थिति से बचाना भी है। अनुमान है कि नए साल के आसपास भीड़ इतनी अधिक हो सकती है कि बहुत से लोग घंटों कतार में खड़े रहने को मजबूर हो सकते हैं, जिससे बुजुर्ग और बच्चों को बेहद असुविधा हो सकती है।

बांके बिहारी मंदिर की गाइडलाइन

बांके बिहारी मंदिर की गाइडलाइन

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए हाल ही में किए गए बदलावों के अनुसार, मंदिर में दर्शन के समय और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए कुछ व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। जिसमें भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम 4:15 बजे से रात 9:30 बजे तक खुला रहेगा।

नए साल 2026 पर वैष्णो देवी मंदिर (जम्मू) की गाइडलाइन

वैष्णो देवी मंदिर (जम्मू) की गाइडलाइन

वैष्णो देवी मंदिर (जम्मू) की गाइडलाइन

नए साल पर माता वैष्णो देवी मंदिर यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है। इस वर्ष भी नए साल के मौसम में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। इसमें यात्रा से पहले RFID Card (Radio Frequency Identification Card) प्राप्त होने के बाद यात्रियों को 10 घंटे के भीतर यात्रा शुरू करनी होगी और दर्शन के 24 घंटे के अंदर वापस बेस कैंप लौटना होगा। वहीं दर्शन का समय सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा।

नए साल 2026 पर महाकालेश्वर मंदिर (उज्जैन) की गाइडलाइन

महाकालेश्वर मंदिर (उज्जैन) की गाइडलाइन

महाकालेश्वर मंदिर (उज्जैन) की गाइडलाइन

मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में मौजूद महाकालेश्वर मंदिर नए साल पर भक्तों की भारी भीड़ का सामना करता है। हाल ही में आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महाकाल मंदिर में एक दिन में 2 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए। वहीं नए साल पर 15 लाख भक्तों के आने का अनुमान है। ऐसे में एहतियात बरतते हुए 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक के लिए मंदिर में होने वाली भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग को बंद कर दिया गया है। वहीं 1 जनवरी के लिए भस्म आरती की बुकिंग ऑफलाइन भी नहीं होगी। वहीं महाकाल मंदिर में दर्शन का समय सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक रहेगा।

नए साल 2026 पर राम मंदिर (अयोध्या) की गाइडलाइन

राम मंदिर (अयोध्या) की गाइडलाइन

राम मंदिर (अयोध्या) की गाइडलाइन

भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के दर्शन के लिए भी रोजाना हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में नए साल पर भक्तों की संख्या में और भी उछाल आने की उम्मीद है। नए साल के मौके पर यहां 2 लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। आरती और दर्शन के लिए जारी किए जाने वाले ऑनलाइन पास पूरी तरह बुक हो चुके हैं। प्रशासन ने बढ़ती ठंड को देखते हुए रास्तों में गैस हीटर लगाए हैं। हालांकि राम मंदिर दर्शन के समय में किसी तरह की बदलाव नहीं किया गया है।

खाटू-श्याम मंदिर (सीकर)

khatu shayam

khatu shayam

नए साल पर खाटू-श्याम के दर्शन का प्लान बना रहे हैं तो सावधानी से बनाएं। जी हां मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नए साल और एकादशी के पर्व पर खाटू-श्याम में 30 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए खाटू-श्याम से रींगस मार्ग पर 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इसके साथ ही VIP दर्शन को इन दिनों में बंद रखा जाएगा। इसके साथ ही खाटू-श्याम के दर्शन के लिए भारतीय रेलवे 24 ट्रेन का संचालन कर रहा है।

कैंची धाम (उत्तराखंड)

कैंची धाम (उत्तराखंड)

कैंची धाम (उत्तराखंड)

नए साल पर कैंची धाम आने का प्लान बना है, तो पहले ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़ लेनी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कैंची धाम में दोपहिया वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। बाइक और स्कूटी को निर्धारित पार्किंग में खड़ा करके आप आगे का सफर पैदल या शटल से कर पाएंगे। इसके अलावा चार पहिया वाहनों के लिए भी एक रूट निर्धारित किया गया है, जिस पर आप समय के अनुसार ही आगे बढ़ पाएंगे। यह विशेष ट्रैफिक प्लान 31 दिसंबर 2025 के सुबह 6 बजे से 1 जनवरी 2026 की रात 9 बजे तक लागू रहेगा।

End of Article