Navratri 2024 6th Day, Maa Katyayani Ki Puja Vidhi: नवरात्रि के छठें दिन करें मां कात्यायानी की पूजा, यहां देखे पूजा विधि, भोग, मंत्र

Navratri 2024 6th Day, Maa Katyayani Ki Puja Vidhi: नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायानी की पूजा की जाती है। इस दिन मां कात्यायानी की विधि- विधान के साथ पूजा करनी चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं मां कात्यायानी की पूजा विधि,मंत्र और भोग के बारे में।

Navratri 2024 6th Day, Maa Katyayani Ki Puja Vidhi: नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायानी को समर्पित होता है। इस दिन देवी दुर्गा के छठे स्वरूप देवी कात्यायनी की पूजा करने की परंपरा है। कहा जाता है कि मां कात्यायनी की पूजा करने से भक्तों को धन, धर्म और मोक्ष आसानी से प्राप्त हो जाता है। मां कात्यायनी की आकृति उज्ज्वल एवं कांतिमय है। उनकी चार भुजाएं हैं। दाहिनी ओर का ऊपरी हाथ अभयमुद्रा में रहता है। नीचे वाला हाथ वर की मुद्रा में रहता है। मां कात्यायनी अपने ऊपरी बाएं हाथ में तलवार रखती हैं और उनका निचला हाथ कमल के फूल से सुशोभित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा के साथ देवी कात्यायनी की पूजा करता है उसे सर्वोच्च पद की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं मां की पूजा विधि और मंत्र सहित सारी जानकारी।

Maa Katyayani Ki Puja Vidhi (मां कात्यायानी पूजा विधि)

नवरात्रि के छठे दिन सबह स्नान के बाद मां कात्यायानी का गंगाजल से आचमन करें।

फिर देवी कात्यानी का ध्यान करें और उनके सामने धूपबत्ती जलाएं।

End of Feed