अध्यात्म

Chhath Puja Song: उग हे सूरज देव..., चैती छठ महापर्व के लोकप्रिय भोजपुरी गीत

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 14, 2024, 06:19 AM IST

Chaiti Chhath Ke Geet: छठ पर्व का नाम आते ही 'पहिले पहिल छठी मईया' से लेकर 'छठ करे आई' समेत तमाम गीत जहन में आने लगते हैं। या यूं कहें कि गीतों के बिना ये पर्व अधूरा सा लगता है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं छठ पर्व के शानदार गीतों का कलेक्शन।

Image

Chaiti Chhath Ke Geet

Chaiti Chhath Ke Geet, Gana And Song (छठ के गाने): छठ का पर्व साल में दो बार मनाया जाता है एक बार चैत्र महीने में तो दूसरी बार कार्तिक महीने में। 12 अप्रैल 2024 से चैत्र महीने का छठ पर्व शुरू हो गया है जिसे चैती छठ के नाम से जाना जाता है। चैती छठ का महापर्व मुख्य रूप से बिहार, पूर्वांचल के कुछ इलाकों और नेपाल में मनाया जाता है। इस पर्व में भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। मान्यता है इस दौरान सूर्य देव की पूजा करने से छठी मैय्या प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा दृष्टि बरसाती हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं चैती छठ पर्व के सुपरहित गीत जो आपके अंदर उत्साह और जोश भर देंगे।

Chhath Ke Gane (छठ के गाने)

इस साल चैती छठ का महा पर्व 12 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा। इस पर्व के पहले दिन नहाय-खाय पूजा, दूसरे दिन खरना पूजा, तीसरे दिन शाम का अर्घ्य और चौथे दिन सुबह का अर्घ्य दिया जाता है।

पहिले पहिल छठी मईया गीत (Sharda Sinha Chhath Geet)

'पहिले पहिल छठी मईया' छठ महापर्व का सबसे लोकप्रिय गाना है जिसे शारदा सिन्हा के द्वारा गाया गया है। ये गाना हर साल छठ पर्व के मौके पर जरूर सुना जाता है।इस गाने में छठ पर्व का महत्व बताया गया है। यहां सुने ये गीत...

छठ करे आई (Chhath Ke Geet)

इस गीत में आवाज रितेश पांडे और अंतरा सिंह ने दी है। ये गीत छठ पर्व में चार चांद लगा देता है। देखें इसकी वीडियो...

उग हे सूरज देव (uga hai suraj dev Chhath Geet)

इस गाने को अनुराधा पौडवाल ने गाया है। इस गीत में छठ माता का गुणगान किया है। इसके लिरिक्स विनय बिहारी ने लिखे हैं। यहां देखें ये लोकप्रिय गीत...

जल्दी उग आज आदित गोसाई (Chhath Famous Song)

'छठी मईया सुन ली पुकार'

आ गईली छठी मईया (Chhath Song)

रितेश पांडे का यह गीत लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इस गाने को फेमस म्यूजिक डायरेक्टर आशीष वर्मा ने निर्देशित किया है। यहां देखें इस गाने की वीडियो...

छठ पर्व चार दिनों तक मनाया जाता है

छठ व्रत चार दिनों तक मनाया जाता है। ये एक कठिन व्रत होता है। इस व्रत में शुद्धता का खास ख्याल रखा जाता है। मान्यता है छठ का व्रत करने से घर वालों की सेहत अच्छी बनी रहती है और धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article