अध्यात्म

Maa Katyayani Vrat Katha In Hindi: नवरात्रि के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा, पढ़ें इनकी व्रत कथा

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 14, 2024, 10:23 AM IST

Chaitra Navratri 2024 6th Day, Maa Katyayani Vrat Katha In Hindi (मां कात्यायनी की व्रत कथा): नवरात्रि के छठे दिन की देवी हैं मां कात्यायनी। कहते हैं इनकी पूजा से जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं। मां कात्यायनी राक्षसों और पापियों का नाश करने वाली देवी मानी जाती हैं।

Image

Maa Katyayani Vrat Katha In Hindi

Chaitra Navratri 2024 6th Day, Maa Katyayani Vrat Katha In Hindi: चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। मान्यताओं अनुसार मां दुर्गा के इस रूप की उपासना से अद्भुत शक्ति का संचार होता है और जीवन के सभी संकट दूर हो जात हैं। इनकी पूजा से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं मां कात्यायनी की पूजा से अविवाहित लड़कियों के लिए विवाह के योग बनते हैं। यहां जानिए मां कात्यायनी की कथा।

मां कात्यायनी की कथा (Maa Katyayani Vrat Katha In Hindi)

पौराणिक कथाओं अनुसार एक वन में कत नाम के एक महर्षि रहते थे। उनके पुत्र का नाम कात्य था। कात्य गोत्र में ही महर्षि कात्यायन का जन्म हुआ लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी इसलिए उनकी कामना थी कि मां भगवती उनको पुत्री के रूप में प्राप्त हों। जिसके लिए उन्होंने देवी की घोर तपस्या की। महर्षि कात्यायन की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर देवी पराम्बा ने उनकी कामना पूरी की और मां उनकी पुत्री के रूप में प्रकट हुईं। महर्षि कात्यायन की पुत्री होने के कारण ही मां दुर्गा के इस स्वरूप का नाम कात्यायनी पड़ा। माता कात्यायनी बेहद गुणवती कन्या थी। उन्होंने ही अत्याचारी राक्षस महिषासुर का वध कर तीनों लोकों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। कहते हैं नवरात्रि के दिनों में जो भी भक्त माता कात्यायनी की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करता है उसकी समस्त मनोकामना पूरी हो जाती हैं।

मां कात्यायनी के मंत्र (Maa Katyayani Ke Mantra)

‘कात्यायनि महामाये महायोगिन्यधीश्वरि।

नन्द गोपसुतं देविपतिं मे कुरु ते नमः॥

ॐ ह्रीं कात्यायन्यै स्वाहा, ह्रीं श्रीं कात्यायन्यै स्वाहा॥’

मां कात्यायनी की तस्वीर या यंत्र सामने रखकर लाल फूलों से माता का पूजन करें। इसके बाद ऊपर दिए गए मंत्र की कम से कम 51 माला जाप करें। ध्यान रहे कि मंत्रोच्चारण शुद्ध और स्पष्ट होना चाहिए।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article