Nag Panchami Bhog List (नाग पंचमी भोग): नाग पंचमी का त्योहार भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। कहीं इस दिन नाग देवता को दूध चढ़ाया जाता है तो कहीं इस पर्व वाले दिन गुड़िया पीटने की परंपरा निभाई जाती है। भारत में कुछ राज्यों में नाग पंचमी पर विशेष तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं। जिसका अपना एक अलग ही महत्व माना जाता है। बता दें इस साल नाग पंचमी का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जा रहा है। जानिए इस दिन नाग देवता को किस चीज का भोग लगाना चाहिए।
Nag Panchami Bhog
नाग पंचमी भोग (Nag Panchami Bhog List)
रसकदम- बंगाल में नाग पंचमी के दिन नागों की देवी मां मनसा की पूजा होती है। इस दिन यहां दूध और छेना से रसकदम मिठाई बनाई जाती है और इसी का भोग लगाया जाता है।
पथोली- महाराष्ट्र में नाग पंचमी के दिन महिलाएं दीवार पर लाल चंदन के पेस्ट से नाग देव का चित्र बनाती हैं। इसके साथ ही पूजा के लिए पथोली औऱ अन्य मीठे व्यंजन बनाती हैं।
मालपुआ- बिहार और उत्तर प्रदेश में नाग पंचमी के दिन मालपुआ बनाया जाता है और इसे नाग देवता को अर्पित किया जाता है। इसके बाद ये प्रसाद रूप में खुद ग्रहण करना होता है।
खीर पूड़ी- नाग पंचमी के दिन मध्य प्रदेश में नाग देवता को खीर-पूड़ी का भोग लगाए जाने की परंपरा है। कहते हैं इस भोग से नाग देवता जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।
दाल बाटी- इस दिन राजस्थान में दाल बाटी बनाने का प्रचलन है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता को इसी चीज का भोग लगाया जाता है।
केसरी खीर- नाग पंचमी के दिन कई जगह केसर की खीर का भोग लगाया जाता है। माना जाता है कि ये भोग नाग देवता को काफी पसंद है।
चूरमा के लड्डू
चूरमा के लड्डू- कुछ जगह नाग पंचमी पर चूरमा के लड्डू बनाने की परंपरा है। इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।
