Nag Panchami Rituals (नाग पंचमी पर क्या करना चाहिए): नाग पंचमी पर आठ नागों वासुकि, अनंत, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट और शंख आदि नागों की पूजा करने की परंपरा है। ये पूजा महिलाओं द्वारा की जाती है। इस दिन घर के मुख्य द्वार के बाहर नाग का चित्र भी बनाया जाता है। कहते हैं इससे घर परिवार के सदस्यों को सांप के काटने का खतरा नहीं रहता। इसके अलावा इस दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं। चलिए जानते हैं नाग पंचमी पर क्या करना चाहिए।
नाग पंचमी पर क्या करना चाहिए (Nag Panchami Par Kya Karna Chahiye)
- नाग पंचमी के दिन नाग देवता को दूध लावा चढ़ाया जाता है।
- इस दिन मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से सर्प की आकृति बनानी चाहिए और उसपर दूर्वा लगानी चाहिए। मान्यता है ऐसा करने घर में सांप प्रवेश नहीं कर पाते।
- इस दिन कई लोग भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी कराते हैं।
- नाग पंचमी की पूजा के समय 'ऊं कुरु कुल्ले फट् स्वाहा' इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।
- इस दिन नाग देवता को नीम, खीरा, नींबू, दही और चावल को मिलाकर एक विशेष पकवान बनाकर चढ़ाया जाता है।
- ये विशेष पकवान कुल देवी देवता को भी अर्पित करें।
- इस दिन धान का लावा भी नाग देवता को चढ़ाना चाहिए।
- नाग पंचमी पर नागों की पूजा शिव जी के आभूषण के रूप में करना ज्यादा शुभ माना जाता है।
- इस दिन श्री सर्प सूक्त का पाठ करें।
- कई जगह नाग पंचमी पर कपड़े की गुड़िया बनाकर भी पीटी जाती है।
- नाग पंचमी पर कई जगह मनसा देवी की भी पूजा होती है।
नाग पंचमी पर क्या नहीं करना चाहिए (Nag Panchami Par Kya Nhi Karna Chahiye)
नाग पंचमी के दिन सांपों को दूध पिलाने से बचें। इसके अलावा इस दिन कढ़ाई और तवे का भी इस्तेमाल नहीं किया जाता है। कहते हैं इससे नाग देवता नाराज हो जाते हैं। इस दिन नुकीली और धारदार चीज़ों का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
नाग पंचमी पर बाल धो सकते हैं (Can We Wash Hair On Nag Panchami)
नाग पंचमी पर बाल धो सकते हैं। इस दिन बाल धोने को लेकर कोई मनाही नहीं है।
