Nag Panchami 2024 Upay: नाग पंचमी का त्योहार हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल नाग पंचमी का त्योहार 9 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। नाग पंचमी के दिन नाग देव की विधि- विधान से पूजा की जाती है। इस के साथ ही इस दिन रोटी नहीं बनाना चाहिए। नाग देवता की पूजा करने से और शिव जी की पूजा करने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है और उसको नाग दोष से मुक्ति मिलती है। इस साथ ही नाग पंचमी पर नाग देव की पूजा से नागों के भय से और अकाल मृत्यु के भय से भी छुटकारा मिल जाता है। नाग पंचमी के कुछ शुभ उपायों को करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानें नाग पंचमी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।
Nag Panchami 2024 Upay (नाग पंचमी उपाय)
सुपारी के उपायनाग पंचमी के दिन तिजोरी में लाल कपड़े में बांधकर पांच सुपारी रखें। ऐसा करने से आपको धन की कमी से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही माता लक्ष्मी भी सदा आप पर प्रसन्न रहेंगी। हर नाग पंचमी पर आप तिजोरी में रखी सुपारी को बदल दें।
शंख रखें
नाग पंचमी के दिन जिस स्थान पर आप शंख रखते हैं। उस स्थान पर शंख की स्थापना कर दें। इस दिन शंख की पूजा करने से और धन वाले जगह पर शंख रखने से घर परिवार में सुख, समृद्धि आती है।
नाग देवता की पूजा
नाग पंचमी के दिन कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए नाग देवता की पूजा करनी चाहिए। नाग पंचमी पर नाग देवता के मंत्रों का भी जाप कर सकते हैं। इस मंत्र के जाप से नाग दोष से छुटकारा मिल जाता है।
इस मंत्र का करें जाप
नाग पंचमी के दिन 'नागेन्द्रहाराय ओम नम: शिवाय'
'ओम नागदेवतायै नम:' या नाग पंचमी मंत्र 'ओम नागकुलाय विद्महे विषदन्ताय धीमहि तन्नो सर्प प्रचोदयात्.'इस मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे सारी मनोकामना पूरी हो जाएगी।
चंदन का उपाय
नाग पंचमी के दिन भगवान शिव की पूजा के समय उनको चंदन का लेप लगाएं। इसके साथ ही खुद ही माथे पर चंदन का तिलक लगाएं। ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।
