अध्यात्म

Nag Panchami Dos And Don'ts 2024: नाग पंचमी के दिन क्या करें और क्या नहीं, जानें सारा नियम

Nag Panchami Dos And Don'ts 2024: नाग पंचमी का पर्व हर साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। शास्त्रों में नाग पंचमी दिन के लिए कुछ काम को करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं नाग पंचमी के दिन क्या करें क्या नहीं।

Image

Nag Panchami

Nag Panchami Dos And Don'ts 2024: नाग पंचमी का त्योहार इस साल 9 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। नाग पंचमी के अवसर पर नाग देवता की पूजा- अर्चना की जाती है। इस दिन सांप को दूध पिलाना चाहिए और विधिपूर्वक नाग देवता की पूजा की जाती है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से नाग दोष से मुक्ति मिलती है और साधक को नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शास्त्रों में नाग पंचमी के दिन के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं नाग पंचमी के दिन क्या करें क्या नहीं।

Nag Panchami Dos (नाग पंचमी के दिन क्या करें)

  • नाग पंचमी के दिन सुबह स्नान के बाद नाग देवता की पूजा करें।
  • इस दिन नाग देवता को दूध, फूल और मिठाई अर्पित करें।
  • जिन लोगों की कुंडली में नाग दोष है। वो लोग नाग पंचमी पर नाग देवता के मंत्रों का जाप करें।
  • इस दिन नाग देवता के साथ भगवान शिव की भी विधिपूर्वक पूजा करें।

Nag Panchami Don'ts (नाग पंचमी के दिन क्या ना करें)

  • नाग पंचमी के दिन किसी भी सांप को मारना नहीं चाहिए और ना ही परेशान करना चाहिए।
  • नाग पंचमी के दिन किसी भी जमीन की खुदाई ना करें।
  • इस दिन गौस पर तवा नहीं चढ़ाना चाहिए।
  • नाग पंचमी के दिन भूलकर भी रोटी नहीं बनाना चाहिए।
  • इसके साथ ही इस दिन चाकू, छुरी या कैंची का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Nag Panchami Importance (नाग पंचमी महत्व)

हिंदू धर्म में नाग पंचमी के त्योहार का बहुत ही खास महत्व है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है और उनके मंत्रों का जाप किया जाता है। इस दिन नाग की पूजा करने से और मंत्र जाप से साधक को कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है और नाग भय से मुक्ति मिल जाती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article